फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus Lockdown in Varanasi: तस्वीरों में देखें सुबह-ए-बनारस: गंगा घाटों पर अब दिखता है सूना-सूना 

Sun, 12 Apr 2020 04:39 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 12 Apr 2020 04:39 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttar Pradesh (UP) varanasi News in Hindi: no one on ganga ghat of varanasi
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला।

जिन्दा शहर बनारस... गंगा घाट से सुबह का नजारा देखने यहां देश-विदेश से लोग आते रहे हैं। गंगा घाट सुबह अब भी उतना ही खूबसूरत नजर आता हैं...बल्कि कहीं और ज्यादा।

Trending Videos
Coronavirus Lockdown in Uttar Pradesh (UP) varanasi News in Hindi: no one on ganga ghat of varanasi
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के कारण इसे निहारने वाले लोग नहीं हैं। गंगा के प्रति आस्था के चलते कुछ लोग, खासकर कुछ महिलाएं अब भी आती हैं। लेकिन अभी वो चहल-पहल कहां? अस्सी घाट से सूर्योदय का नजारा देखते ही बनता है, लेकिन अब इसे निहारने वाला कोई नहीं है।

Coronavirus Lockdown in Uttar Pradesh (UP) varanasi News in Hindi: no one on ganga ghat of varanasi
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

गंगा घाट, सड़कों, गलियों में कोई भी नजर नहीं आ रहा है। गंगा घाट सूने नजर आ रहे हैं। लोग अब घर से निकल नहीं रहे हैं। वहीं बच्चे घर पर बैठकर पेंटिंग-आर्ट बना रहे हैं। जिससे कि उनका घर पर मन लग सके। साथ ही वह कोरोना वायरस से लड़के के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसा करने से उनकी प्रतिभा में भी निखार आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttar Pradesh (UP) varanasi News in Hindi: no one on ganga ghat of varanasi
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

लॉकडाउन के कारण वाराणसी में प्रदूषण भी कम हो गया है और गंगा का पानी भी साफ हो गया है। राशन, दवा, सब्जी की दुकान खुलने की समय-सीमा तय है। इसी दौरान लोग जरूरी चीजों को खरीदने के लिए निकल रहे हैं। तो वहीं प्रशासन ने सभी से सोशल डिस्टेंस बनाने की हिदायत दी है।

विज्ञापन
Coronavirus Lockdown in Uttar Pradesh (UP) varanasi News in Hindi: no one on ganga ghat of varanasi
उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस लॉकडाउन - फोटो : amar ujala

वाराणसी में कोरोना मरीजों की संख्या नौ पहुंच गई है। इसमें दो लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई। छह लोगों का दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। लॉकडाउन के चलते लोग घरों में बैठे हैं। वहीं बनारस शहर में सन्नाटा पसरा हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed