फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'परिवार को मारना पड़ेगा, तब बढ़ेगा शराब का धंधा', तांत्रिक की सलाह पर कर दिया पत्नी-बेटी और बेटों का कत्ल

Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 05 Nov 2024 06:38 PM IST
सार

करीबी सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक का कहना था कि उसकी तरक्की के बीच में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं। इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। 

विज्ञापन
liquor businessman committed suicide after killing his wife daughter and two sons on advice of a Tantrik In Va
शराब कारोबारी ने किया अपने पूरे परिवार का कत्ल - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के भदैनी इलाके में एक शख्स द्वारा अपने ही परिवार के चार लोगों की हत्या के बाद आत्महत्या के मामले से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है। भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी। वहीं, राजेंद्र घर से गायब था। 

liquor businessman committed suicide after killing his wife daughter and two sons on advice of a Tantrik In Va
शराब कारोबारी की पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला

तांत्रिक की तलाश में पुलिस
अब इस हत्याकांड में एक तांत्रिक का प्रवेश हो गया है। जानकारी सामने आई है कि शराब कारोबारी राजेंद्र गुप्ता ने किसी तांत्रिक के कहने पर अपने परिवार को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद राजेंद्र गुप्ता की लाश मीरापुर लठिया स्थित अर्धनिर्मित एक मकान में मिला, माना जा रहा है कि उनसे आत्महत्या कर ली है। वहीं पुलिस अब उस तांत्रिक की तलाश में है जिससे राजेश मिलता-जुलता था। बता दें कि यह पूरी घटना सोमवार रात की है। सूचना पाकर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड के साथ भेलूपुर थाने की पुलिस ने मौके पर जाकर साक्ष्य जुटाए हैं। 

liquor businessman committed suicide after killing his wife daughter and two sons on advice of a Tantrik In Va
शराब कारोबारी के बेटे - फोटो : अमर उजाला

पत्नी और बच्चे बन रहे थे तरक्की में बाधा
करीबी सूत्रों के मुताबिक राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक का कहना था कि उसकी तरक्की के बीच में उसकी पत्नी और बच्चे बाधक हैं। इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। राजेंद्र हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है। उसके मकान में तकरीबन 20 किरायेदार रहते हैं। वह देसी शराब ठेका का संचालक भी है। दूसरी तरफ, पुलिस और जानकारी इकट्ठा करने के लिए पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र गार्ड के साथ कई हत्याएं कर चुका है। वह जेल में सजा काटकर आया है। यह उसकी दूसरी पत्नी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
liquor businessman committed suicide after killing his wife daughter and two sons on advice of a Tantrik In Va
कातिल राजेंद्र गुप्ता और उसकी पत्नी - फोटो : अमर उजाला

एक साल से बच्चों से था दूर
राजेंद्र गुप्ता को जानने वाले बताते हैं कि उनसके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं थी। किराये के कमरों से उसके पास हर महीने अच्छा खासा पैसा आता था। लेकिन करीब एक साल से उनका शराब का कारोबार ठीक नहीं चल रहा था। इसको लेकर वह तनाव में रहने लगा था। वह अपने परिवार से भी दूर हो गया था। करीब एक साल से उसने अपने बच्चों के पास जाना भी छोड़ दिया था। इस बीच वह एक तांत्रिक के संपर्क में आया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed