फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहादत के बाद जब घर पहुंचा पार्थिव शरीर, हजारों लोग ताबूत छूते रहे, नम रहीं सबकी आखें

Wed, 06 May 2020 05:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 06 May 2020 05:15 PM IST
विज्ञापन
Last rites of CRPF jawan dead body reached in his village ghazipur martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir
शहीद अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर घर पहुंचा, दी श्रद्धांजलि। - फोटो : अमर उजाला।
शहादत के बाद जब अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर घर गाजीपुर में उनके पैतृक गांव चकदाउद पहुंचा तो परिजनों के साथ ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही गगनभेदी नारा लगा रहे लोगों की आंखें झर-झर बह रही थीं। सेना की वर्दी में आए जवानों के कंधे पर ताबूत में रखे शहीद के पार्थिव शरीर को लोग छूने की कोशिश में लगे थे। गांव वालों ने घर के बाहर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाए। पार्थिव शरीर जब घर पहुंचा तो आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। देखें अगली स्लाइड्स...
Last rites of CRPF jawan dead body reached in his village ghazipur martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा सोमवार को आतंकी हमले में शहीद हुए गाजीपुर के अश्वनी कुमार यादव का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचा था। यहां पर सीआईएसएफ कमांडेंट सुब्रत झा समेत आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। इसके बाद करीब दस बजे सड़क मार्ग से गाजीपुर में पैतृक गांव के लिए रवाना हो गया।

Last rites of CRPF jawan dead body reached in his village ghazipur martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir

दो दिन बाद जब बुधवार करीब साढ़े 11 बजे शहीद अश्वनी का पार्थिव शरीर उनके गांव चकदाउद में घर पहुंचा तो परिजनों समेत वहां मौजूद लोगों की आंखें नम थीं। शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार शाम को पहुंचना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण चार्टर्ड प्लेन नहीं आ सका। जम्मू-कश्मीर से सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा शहीद का शव दिल्ली पहुंचा। तभी आंधी और बारिश की सूचना मिलने पर आगे की यात्रा स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद बुधवार सुबह पार्थिव शरीर बनारस पहुंचा, उसके बाद गाजीपुर में लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Last rites of CRPF jawan dead body reached in his village ghazipur martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir

इस मौके पर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने शहीद के परिजनों को 50,00000 रुपये देने की घोषणा की। साथ ही शहीद के परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी और शहीद के नाम से गांव की सड़क बनाए जाने को कहा। गाजीपुर जिले के नोनहरा थाना क्षेत्र के चकदाउद गांव निवासी राम सिंह के बेटे शहीद अश्वनी कुमार के पार्थिव शरीर का परिवार समेत पूरा क्षेत्र इंतजार कर रहा था। शहीद के परिजनों को सांत्वना देने के लिए जिले के आला अधिकारी भी मंगलवार की रात घर पहुंच गए थे।

विज्ञापन
Last rites of CRPF jawan dead body reached in his village ghazipur martyr in terrorist attack in Handwara Jammu Kashmir

शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोग शहीद के गांव चकदाउद में सुबह ही मौजूद हैं। लॉकडाउन के बावजूद आम जनता के साथ सभी दलों के जनप्रतिनिधि तक मौजूद हैं। शहीद के सम्मान में आसपास के बाजार बंद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed