फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varanasi: काशी विश्वनाथ मंदिर में महंगी हुई मंगला आरती की टिकट, एक मार्च से देने होंगे इतने रुपये

Wed, 22 Feb 2023 10:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 22 Feb 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple Mangala Aarti tickets  become expensive pay this much from 1 March
मंगला आरती के बाद बाबा का भव्य श्रृंगार - फोटो : सोशल मीडिया

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब मंगला समेत सभी आरतियों के दाम बढ़ गए हैं। टिकटों की बढ़ी दरें एक मार्च से लागू होंगी। नई व्यवस्था के तहत मंगला आरती के लिए जहां श्रद्धालुओं को 500 रुपये देने होंगे, वहीं सप्तऋषि, श्रृंगार, भोग और मध्याह्न भोग आरती के टिकट 300 रुपये में मिलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मैदागिन और गोदौलिया से मंदिर तक ई रिक्शा चलाने का भी निर्णय लिया गया। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 104वीं बोर्ड बैठक बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई।



इसमें टिकट के दाम बढ़ाने पर मुहर लगाई गई। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए टिकट के दाम बढ़ाए गए हैं। अब मंगला आरती का टिकट 350 की जगह 500, सप्तऋषि आरती, श्रृंगार भोग आरती, मध्याह्न भोग आरती का टिकट 180 की जगह 300 रुपये में मिलेगा। 
पढ़ें: तिरुपति बालाजी की तर्ज पर काशी विश्वनाथ धाम में मिलेगा प्रसाद, ऑनलाइन ऑर्डर भी कर सकेंगे

Kashi Vishwanath temple Mangala Aarti tickets  become expensive pay this much from 1 March
काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद की 104वीं बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

मंदिर न्यास के सदस्यों ने मैदागिन और गोदौलिया पर वाहनों को रोक दिए जाने के कारण दर्शनार्थियों को होने वाली असुविधा का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि मंदिर की ओर से पहल करते हुए ई रिक्शा का इंतजाम कराया जा सकता है।  न्यास के सदस्य सहित सभी अधिकारियों ने इसका भौतिक सत्यापन करने को कहा। इस काम में नगर निगम या फिर यातायात विभाग की मदद ली जाएगी। 

Kashi Vishwanath temple Mangala Aarti tickets  become expensive pay this much from 1 March
काशी विश्वनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

न्यास ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से काशी हिंदू विश्वविद्यालय एवं संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के समस्त पाठ्यक्रम में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को 10 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति दिए जाने का निर्णय लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple Mangala Aarti tickets  become expensive pay this much from 1 March
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : सोशल मीडिया।

धाम में पूरे वर्ष के लिए धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन के लिए कैलेंडर तैयार करने का निर्णय लिया गया। एक आंतरिक समिति का गठन कर ट्रस्ट की डायरी मार्च तक छपवाने का लक्ष्य तय किया गया। 

विज्ञापन
Kashi Vishwanath temple Mangala Aarti tickets  become expensive pay this much from 1 March
काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

मंदिर के अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडे ने कहा कि मंदिर की गरिमा और व्यवस्था को सुधारने में अधिकारियों के साथ ट्रस्ट के सदस्यों की भी जिम्मेदारी है, इसलिए पुजारियों, अर्चकों के लिए ड्रेस कोड निर्धारित किया गया है। ट्रस्ट की तरफ से दो-दो सेट ड्रेस उपलब्ध कराए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed