फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

81 दिनों बाद काशी विश्वनाथ और 141 दिनों बाद काशी के कोतवाल के खुले थे कपाट, आज संकटमोचन मंदिर के खुले द्वार

Sun, 20 Sep 2020 11:48 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 20 Sep 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath reopen after 81 days kaal bhairav open 141 days and sankatmochan mandir reopen today in varanasi
वाराणसी के मंदिर खुले। - फोटो : अमर उजाला

धर्मनगरी काशी में लॉकडाउन में बंद हुए सभी मंदिरों के कपाट अब श्रद्धालुओं के लिए खोले जा चुके हैं। काशी विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन समेत सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर में प्रवेश करने के लिए श्रद्धालुओं को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना पड़ रहा है।

Kashi vishwanath reopen after 81 days kaal bhairav open 141 days and sankatmochan mandir reopen today in varanasi
लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

संकट मोचन मंदिर आज सुबह श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि 183 दिनों बाद आज से मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

Kashi vishwanath reopen after 81 days kaal bhairav open 141 days and sankatmochan mandir reopen today in varanasi
मौके पर मौजूद पुलिस और लाइन लगाकर खड़े श्रद्धालु। - फोटो : ANI

कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार श्रद्धालुओं को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ ही प्रवेश दिया जा रहा है। साथ ही सैनिटाइजेशन का इंतजाम किया गया है। मंदिर में एक बार में सिर्फ 10 श्रद्धालु ही प्रवेश कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi vishwanath reopen after 81 days kaal bhairav open 141 days and sankatmochan mandir reopen today in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रखा जा रहा सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल। - फोटो : अमर उजाला।

24 मार्च से कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए काशी विश्वनाथ के कपाट 9 जून को बाबा दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए थे। इस दौरान कुछ शर्तों के साथ ही भक्तों को बाबा दरबार में प्रवेश दिया जा रहा है। श्रद्धालु इस दौरान मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हैं। मंदिर के कपाट 81 दिनों तक बंद रहे थे।

विज्ञापन
Kashi vishwanath reopen after 81 days kaal bhairav open 141 days and sankatmochan mandir reopen today in varanasi
काल भैरव।

काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के कपाट 7 अगस्त को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए थे। 22 मार्च को बंद हुए मंदिर के कपाट 141 दिनों बाद श्रद्धालओं के लिए खुले थे। इस दौरान दौरान महामारी एक्ट और कोविड-19 से जुड़े नियमों का अनुपालन किया जा रहा है और भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाने के लिए कहा जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed