फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का भक्ति पर असर नहीं: सावन से पहले काशी विश्वनाथ के भक्तों को मिलेगी ये सुविधा

Wed, 24 Jun 2020 11:15 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 24 Jun 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir prasad will be diliver by post before savan month in varanasi
काशी विश्वनाथ की सप्तऋषी आरती, (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

कोरोना संक्रमण के कारण बंद हुए काशी विश्वनाथ के कपाट 9 जून को बाबा दरबार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया था। इस दौरान कुछ शर्तों के साथ ही भक्तों को बाबा दरबार में प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर प्रशासन कशी विश्वनाथ के भक्तों का पूरा ख्याल रखता है। पिछले साल की तरह इस साल भी श्रद्धालुओं के लिए सावन में घर बैठे प्रसाद भेजने की व्यवस्था होगी।

Kashi vishwanath mandir prasad will be diliver by post before savan month in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।

बाबा के दरबार में इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, हालांकि कोरोना संक्रमण के कारण भक्तों की संख्या में कमी आई है। लेकिन सावन आते-आते फिर वहीं भीड़ दिखने को मिल सकती है। मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखा जाता है। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहता है, जो दूरी के साथ कतार लगवाती है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थर्मल स्कैनिंग के बाद भक्तों का मंदिर में प्रवेश होता है। पांचों पंडवा गेट पर हैंड सैनिटाइज करने के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने दिया जाता है।

Kashi vishwanath mandir prasad will be diliver by post before savan month in varanasi

सावन से पहले घर बैठे श्रद्धालुओं को मिलेगा बाबा का प्रसाद 
हर साल की तरह इस साल भी सावन में बाबा के श्रद्धालुओं को घर बैठे श्री काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद डाकघर के माध्यम से मिलेगा। इसे लेकर डाक विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। सावन में काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir prasad will be diliver by post before savan month in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर

इसके अलावा बहुत से श्रद्धालु ऑनलाइन प्रसाद भी डाक विभाग से मंगवाते हैं। बाबा का प्रसाद भी लोगों को घर बैठे भेजने की सुविधा डाक विभाग में पिछले कई सालों से चल रही है। इस साल भी डिब्बाबंद प्रसाद श्रद्धालुओं को भेजा जाएगा। पोस्ट मास्टर जनरल प्रणव कुमार के निर्देशन में इसकी तैयारियां शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Kashi vishwanath mandir prasad will be diliver by post before savan month in varanasi
काशी विश्वनाथ मंदिर (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

डिब्बाबंद प्रसाद में श्री काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की छवि, महामृत्युंजय महायंत्रम, शिव चालीसा, धातु का बेलपत्र, माता अन्नपूर्णा से शिक्षा ग्रहण करते भोले बाबा की छवि वाला सिक्का, रुद्राक्ष की 108 दाने की माला के साथ ही रक्षा सूत्र आदि भी शामिल हैं। डाक विभाग में प्रसाद का पैकेट इलेक्ट्रॉनिक मनीआर्डर से स्पीड पोस्ट से भेजा जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed