{"_id":"61b4e6ab8c7fa515467f75ea","slug":"kashi-vishwanath-corridor-inauguration-pm-modi-will-welcomed-with-special-angavastra-prepared-by-mumtaz-ali-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: मुमताज अली के तैयार किए विशेष अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण: मुमताज अली के तैयार किए विशेष अंगवस्त्र से होगा पीएम मोदी का अभिनंदन, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 12 Dec 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में लगे हस्तशिल्पी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण को कुछ ही घंटे बचे हुए हैं। तैयारी अंतिम दौर में है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। काशी आगमन पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का स्वागत जीआई उत्पाद हस्तशिल्प से किया जाएगा। रूद्राक्ष जड़ित जरदोजी अंगवस्त्रम, त्रिशूल और कमल में विराजमान शिवलिंग देकर प्रधानमंत्री के अभिनंदन करने की योजना है।
मुख्यमंत्री द्वारा इन उत्पादों के जरिए प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। इन उत्पादों को अंतिम रूप देने में हस्तशिल्पी जुटे हुए हैं। काशीपुरा के विजय केसरा, रमेश और स्टेट अवार्डी अनिल कसेरा द्वारा तीन फीट छह इंच का मेटल रिपोजी क्राफ्ट का त्रिशूल तैयार है। इसमें चार नाग की आकृति को भी बनाया गया है। वहीं लल्लापुरा निवासी मुमताज अली ने जरी-जरदोजी व रेशम का प्रयोग करते हुए पंचमुखी रूद्राक्ष के 24 दानों को लगाकर अंगवस्त्र तैयार किया है।
2 of 8
पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में लगे हस्तशिल्पी
- फोटो : अमर उजाला
रामकटोरा के रहने वाले वुड कार्विंग स्टेट अवार्डी चंद्रप्रकाश विश्वकर्मा द्वारा 22 इंच की आकृति में कमल की पंखुड़ियों के बीच शिवलिंग को स्थापित किया गया है। इस कमल शिवलिंग की विशेषता है कि इनकी पंखुड़ियों को बीच में स्थित बटन से घुमाकर खोला और बंद किया जा सकता है।
3 of 8
पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयार जरदोजी अंगवस्त्रम और त्रिशूल
- फोटो : अमर उजाला
जीआई विशेषज्ञ डॉ. रजनीकांत ने बताया कि इन उत्पादों को तैयार करने में 15 से 25 दिन का समय लगा है। इन उत्पादों को रविवार तक प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
काशी विश्वनाथ धाम का भव्य नजारा।
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर काशीवासियों में उत्साह है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए घाटों पर देव दीपावली की तरह दीये जलाए जाएंगे। लेजर लाइट शो के साथ वाराणसी के सभी मंदिरों और सरकारी व प्राइवेट बिल्डिंग को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 8
13 दिसंबर को पीएम मोदी करेंगे काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण।
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन अवसर पर वाराणसी के अलावा देश विदेश के विद्वान और साधु - संतों को काशी में आने का न्योता भेजा गया है। इस दौरान पीएम मोदी के साथ कुल 4000 लोगों के शामिल होने की व्यवस्था की गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।