फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी के इस भवन में कभी लगती थी मोक्ष प्राप्ति के लिए कतार, मगर आज कुछ और बात

Fri, 11 May 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 11 May 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
Kashi labh mukti bhavan where people wait for his death
mukti bhavan - फोटो : अमर उजाला
धर्म नगरी काशी पूरी दुनिया में मोक्ष यानि मुक्ति के लिए जानी जाती है। ऐसी मान्यता है कि काशी में मरने वाला सीधे स्वर्ग जाता है। इसलिए अंतिम समय में लोग अपने परिजनों को वाराणसी के काशी लाभ मुक्ति भवन लाते हैं, उनके साथ रहकर उनकी मौत की कामना करते हैं। यह सिलसिला कई वर्षों से से चला आ रहा है लेकिन अब स्थिति थोड़ी दूसरी है। आगे की स्लाइड्स में जानिए..



 
Kashi labh mukti bhavan where people wait for his death
mukti bhavan - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के प्रमुख चौराहों में एक गोदौलिया स्थित काशी लाभ मुक्ति भवन में एक समय मोक्ष प्राप्ति के लिए देश भर से लोग आते थे। इस धर्मशाला के 12 कमरों में ठहरने के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ता था। इन्हीं कमरों में रहकर लोग अपनी मौत का इंतजार करते थे। इन दिनों यहां ज्यादातर कमरे खाली रहते हैं। इनमें कोई रहने नहीं आता है।

 
 
Kashi labh mukti bhavan where people wait for his death
mukti bhavan - फोटो : अमर उजाला
इसका कारण मनुष्य का सांसारिक मोह-माया से मुक्त नहीं हो पाना माना जा रहा है। 1958 में डालमिया चैरिटेबल ट्रस्ट के इस भवन के दरवाजे उन लोगों के लिए खोले थे, जो काशी में मोक्ष की कामना से आते हैं। यहां रहने का शुल्क नहीं लिया जाता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi labh mukti bhavan where people wait for his death
mukti bhavan - फोटो : अमर उजाला
लोग अपने अंतिम समय में घर से गौ दान कर यहां आते हैं। बुजुर्ग के साथ परिवार का एक सदस्य भी उनके अंतिम समय तक रुक सकता है। 48 साल से यहां की देखभाल कर रहे भैरव नाथ शुक्ला ने दावा किया, इस भवन में रोज किसी न किसी को मोक्ष मिलता है। 

 
विज्ञापन
Kashi labh mukti bhavan where people wait for his death
mukti bhavan - फोटो : अमर उजाला
अब तक लगभग 15 हजार लोग यहां रहकर मोक्ष प्राप्त कर चुके हैं। हिंदू मान्यता है कि भगवान शिव ने काशी नगरी का निर्माण मनुष्य की मुक्ति के लिए किया है। इसलिए यहॉ लोग अपना शरीर त्याग कर मोक्ष की प्राप्ति के लिए आते हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed