गंगा की लहरों पर चार दिवसीय काशी बोट रेस स्पर्धा का शुक्रवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में शामिल हुईं 12 टीमों में काशी कीपर्स पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता में गंगा लहिरी की टीम को दूसरा स्थान और जल योद्धा को तीसरा स्थान मिला। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी प्रवीण कुमार ने ट्रॉफी और चेक देकर सम्मानित किया। विजेता टीम को पुरस्कार के तौर पर एक लाख रुपये और दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाली टीम को 50 व 25 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।
2 of 6
वाराणसी में बोट रेस
- फोटो : अमर उजाला
वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दशाश्वमेध घाट से राजघाट के बीच चार दिवसीय काशी बोट रेस प्रतियोगिता बीते 17 जनवरी को शुरू हुई थी। रेस में शामिल टीमों के चारों दिन के प्रदर्शन के आधार पर अंतिम दिन द्वारिका साहनी के नेतृत्व वाली काशी कीपर्स टीम को विजेता घोषित किया गया।
3 of 6
वाराणसी में बोट रेस का समापन
- फोटो : अमर उजाला
समापन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने कहा कि खेल भावना हमें शिष्टाचार, नैतिकता, सच्चाई और जीत या हार की स्थिति में बड़प्पन की प्रेरणा देती है।
4 of 6
वाराणसी में बोट रेस का समापन
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटन विभाग की उप निदेशक प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि काशी बोट रेस काशीवासियों के साथ ही यहां के नाविकों के लिए एक नया अनुभव था।
5 of 6
काशी बोट फेस्टिवल
- फोटो : अमर उजाला
सीएनजी बोट रैली 22 जनवरी को होगी। नगर आयुक्त प्रणय सिंह के अनुसार इस दौरान गंगा में यात्री नावों का संचालन आठ घंटे ठप रहेगा। 3:30 बजे शुरू होने वाली रैली नमोघाट से रविदास घाट तक जाएगी। रैली को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।