फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः काशी गंगा महोत्सव का शुभारंभ, रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से झूमे दर्शक

Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Kashi ganga mahotsav start today in varanasi
गंगा महोत्सव - फोटो : self
माध्यमिक विद्यालयों की तीन दिवसीय काशी गंगा महोत्सव का गायन प्रतियोगिता के साथ मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान 30 कॉलेजों की टीमों ने उपशास्त्रीय गायन में भजन, गजल के साथ ही लोकगीत की प्रस्तुति से जहां दर्शकों की तालियां बटोरीं। वहीं, जनवरी माह में होने वाले मुख्य महोत्सव में मंच पर प्रस्तुति के लिए दावेदारी पेश भी की। दूसरे दिन बुधवार को एकल, समूह नृत्य की प्रतियोगिता होंगी। आगे की स्लाइड्स में देखें..


 
Kashi ganga mahotsav start today in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
गंगा महोत्सव के मुख्य आयोजन से पहले हर साल माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से गंगा महोत्सव का आयोजन कराया जाता है। मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी ने शुभारंभ कर सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए सांस्कृतिक क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता से पहले कन्या कुमारी विद्या मंदिर की छात्राओं ने समूह नृत्य की प्रस्तुति कर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। 

 
Kashi ganga mahotsav start today in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
इसके अलावा सीएम एंग्लो बंगाली कॉलेज के छात्र विनीत शर्मा ने बांसुरी, तबला वादन की कला प्रदर्शित की तो सागर विश्वकर्मा ने कथक नृत्य पर सभी को खूब झूमाया।
 शैलबाला मिश्रा ने ‘पनिया के जहाज से’ लोकगीत पर सभी का ध्यान खींचा। उपशास्त्रीय कनिष्ठ वर्ग में बंगाली टोला इंटर कॉलेज के छात्र प्रियांशु ने ‘जागो मोहन प्यारे’ और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की शुभांगिनी ने ‘श्री राधे गोविंदा मन भज ले हरि का प्यारा नाम’ भजन की प्रस्तुति की। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kashi ganga mahotsav start today in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
वरिष्ठ वर्ग में हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज की वंदना चौबे ने ‘कान्हा हमको भूल न जाना’ के साथ ही श्रीकृष्ण का गुणगान किया। कमलाकर चौबे कॉलेज के ऋतिक जायसवाल ने ‘बम-बम बोल रहा है काशी’ गीत की प्रस्तुति की तो पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। 

 
विज्ञापन
Kashi ganga mahotsav start today in varanasi
varanasi - फोटो : amar ujala
लोकगीत में बीटीएस के छात्रों ने ‘लागी अजोरिया लागी अजोरिया, बंगाली टोला से छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के की प्रस्तुति की। नोडल अधिकारी डॉ. विश्वनाथ दूबे ने तीन दिन के आयोजन के बारे में विस्तार से बताया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed