{"_id":"5bd2d306bdec22699c0c0dfa","slug":"karwa-chauth-special-night-organised-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ स्पेशलः दुल्हन बनकर इतराईं सुहागिनें, तस्वीरों में देखें जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ स्पेशलः दुल्हन बनकर इतराईं सुहागिनें, तस्वीरों में देखें जलवा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 Oct 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
लाल जोड़े और मेहंदी लगे हाथों में करवा और सजे थाल लिए रैंप पर दुल्हन बन महिलाएं जब सधे कदमों से चलीं तो चांद भी इनके आगे जैसे फीका पड़ गया। माथे पर मांगटीका, नाक में नथ, बाहों पर बाजूबंद और बालों का गजरा ऐसा महका कि बरबस ही लोग इनकी खूबसूरती निहारते रहे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
varanasi
- फोटो : amar ujala
बनारस में फेमिनिन क्लब की ओर से करवाचौथ के दो दिन पहले ही ये महिलाएं दुल्हन बनकर खूब इतराईं। भेलूपुर स्थित एक रेस्त्रां में करवाचौथ स्पेशल नाइट (डीजे) में करवाचौथ क्वीन का खिताब हासिल करने में महिलाओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
varanasi
- फोटो : amar ujala
खुद सजने संवरने में कोई कमी नहीं छोड़ी, वहीं करवा और थाल को बेहद खूबसूरती से सजाया। संजना, स्मृति, पिंकी, ज्योत्सना, अंजू, वैशाली, रचना, नेहा, ऋषिका, गुरदीप, सोनल ने रैंप पर अपनी नाजो अदा का जबरदस्त जलवा बिखेरा। इसके अलावा बॉलीवुड फ्यूजन गीतों पर ये महिलाएं खूब थिरकीं भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
बेस्ट करवाचौथ डांस के लिए शीला, करवाचौथ क्वीन के लिए वैशाली पुराणिक, बेस्ट कपल फोटो के लिए प्रतिभा वर्मा, करवाचौथ थाल के लिए रिशिका और मेहंदी कि लिए रेखा को चुना गया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
निर्णायक की भूमिका में क्लब की निदेशक शिल्पी सेठ, मॉडल खुशी मोहले और कोरियोग्राफर उत्कर्षा मुखर्जी रहीं। संचालन शिल्पी सेठ ने किया।