{"_id":"5b54ac604f1c1b3e748b67ce","slug":"jaunpur-road-accident-affect-many-family","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रेलर ने छीनी कई घरों की खुशियां, हर तरफ चीख-पुकार का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू ट्रेलर ने छीनी कई घरों की खुशियां, हर तरफ चीख-पुकार का मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे पर जलालपुर बाजार में रविवार सुबह सवा आठ बजे हुए इस हादसे में छह लोग काल के गाल में समा गए। इनमें से बाइक पर सवार तीन सदस्य आपस में रिश्तेदार थे। वे रिश्तेदार की बेटी की गोदभराई में शामिल होने वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए। हंसी खुशी के साथ गोद भराई समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि रास्ते में ही मौत उनका इंतजार कर रही है।
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
जान गंवाने वाले नेवादा गांव निवासी अजय सिंह और सिरकोनी गांव निवासी फूलचंद्र अपने अपने परिवार के इकलौते कमासुत सदस्य थे। हादसे में मुखिया की जान जाने के बाद इन परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अजय सिंह (45) ठेकेदारी करते थे। परिवार में पत्नी पूजा सिंह के अलावा एक बेटी और एक बेटी है। उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र के ही सिरकोनी गांव निवासी फूलचंद (50) राजगीर का कार्य कर परिवार का भरण पोषण करते थे। वह तीन बेटियों की शादी कर चुके थे जबकि दो बेटे और एक बेटी की अभी शादी होनी है। प्रतिदिन की तरह रविवार को भी घर से साइकिल पर सवार होकर घर से निकले और जैसे ही जलालपुर चौराहे पर पहुंचे तभी हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने वाराणसी-सुल्तानपुर हाईवे जाम कर दिया। एसडीएम केराकत और पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह दो घंटे बाद जाम समाप्त करवाया। घायलों को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वाराणसी तक चलने वाली रोडवेज की सिटी बस खराब होने के कारण दो दिन से चौराहे के पास खड़ी थी। सामने से वाहन आने के चलते बस के पीछे कई अन्य वाहन रुके थे। इसी दौरान वाराणसी की तरफ जा रहा तेज रफ्तार खाली ट्रेलर खड़े वाहनों के पीछे रुकने के बजाय ओवरटेक कर आगे निकला। इसी गलत ओवरटेक के कारण सामने से आ रहे तीन बाइक और दो साइकिलों पर सवार लोग ट्रेलर की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
jaunpur
- फोटो : अमर उजाला
छह लोगों की मौत से गुस्साई भीड़ ने ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया। थोड़ी देर बाद ट्रेलर की टंकी फट गई और उसमें से निकला डीजल आग के गोले के रूप में बगल में स्थित राजेंद्र की जनरल स्टोर तक पहुंच गया, जिससे दुकान में आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक दुकान में रखा 50 हजार से अधिक कीमत का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना के सवा घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचा। जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग बंद होने के चलते फायर ब्रिगेड को मौके पर पहुंचने में देर हुई।