फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस पहुंचा जापानी सांसदों का प्रतिनिधिमंडल, यहां की कला और संस्कृति देख हुए अभिभूत

Thu, 09 Aug 2018 02:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 09 Aug 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
Japanese MP visit sarnath in varanasi
japani mp - फोटो : अमर उजाला
काशी को क्योटो बनाने की परिकल्पना के बीच  जापान के पांच सांसदों का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचा।  जापान की संचालित योजनाओं का अध्ययन करने के उद्देश्य से पहुंचे इस दल ने सारनाथ में पुरातात्विक संग्रहालय व खंडहर परिसर सहित जापानी बौद्ध मंदिर में दर्शन पूजन किया। यहां ये सभी भारत का राष्ट्रीय चिह्न सिंह शीर्ष को देख अभिभूत हुए।  आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
Japanese MP visit sarnath in varanasi
japani mp - फोटो : अमर उजाला

जापान के कगवा के सांसद शिजीरो कोईजुमी के नेतृत्व में पांच सदस्यीय दल शाम 3:30 बजे पुरातात्विक संग्रहालय पहुंचा। भारत का राष्ट्रीय चिह्न सिंह शीर्ष को देख अभिभूत हुए। इसके बाद संसदीय दल पुरातात्विक खंडहर परिसर में अशोक की लाट को देखने पहुंचा। 

 
Japanese MP visit sarnath in varanasi
japani mp - फोटो : अमर उजाला
यहां से निकलकर जापानी बौद्ध मंदिर पहुंचे। जहां मंदिर प्रभारी कालजंग नोरबू ने जापान और भारत की समृद्धि व शांति स्थापना के लिए जापानी पद्धति में विशेष पूजा कराई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Japanese MP visit sarnath in varanasi
japani mp - फोटो : अमर उजाला
जापानी पर्यटक गुनसा से उन्होंने हालचाल पूछा। दल में सैतमा के सांसद हिदेकी मुराई, टोक्यो के सांसद मासानोबू ओमूरा, यमाग्दा के सांसद नोरीकाजू सुजुकी, हिरोशिमा के सांसद फमियाकी कोवायाशी, पर्यटन अधिकारी कीर्तिमान श्रीवास्तव, नितिन कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
Japanese MP visit sarnath in varanasi
japani mp - फोटो : अमर उजाला
जापानी दल की विशेष मांग पर उन्हें मणिकार्णिका घाट ले जाया गया। जिज्ञासा जाहिर करने पर गाइड विनय जायसवाल ने मोक्ष और हिंदू रीति रिवाज के बारे में विस्तार से बताया। दल कुछ और देर यहां ठहरना चाहता था पर समय के अभाव के चलते वह दशाश्वमेध घाट गंगा आरती देखने पहुंचा। बजड़े पर सवार होकर गंगा आरती का नजारा देख हर कोई मंत्रमुग्ध दिखा। इसके अलावा संसदीय दल ने नगर निगम का दौरा भी किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed