फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टियां बिताने काशी पहुंचे तेज गेंदबाज इशांत शर्मा, बनारसी खान-पान का उठाया लुत्फ 

Tue, 21 May 2019 03:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 21 May 2019 03:43 PM IST
विज्ञापन
Ishant sharma arrived in Kashi for holidays banaras
पत्नी के साथ क्रिकेटर इशांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
इंग्लैंड में 30 मई से शुरू हो रहे क्रिकेट के महामुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। बेहतर प्रदर्शन के साथ ही विश्व विजेता बनने का ख्वाब लिए टीमें इंग्लैंड पहुंचना शुरू हो जाएंगी। शिवपुर स्थित ससुराल आए भारतीय टीम की पेस बैट्री माने जाने वाले इशांत शर्मा ने भारतीय टीम को विश्व कप का प्रबल दावेदार बताया। छुट्टियां मनाने पहुंचे इशांत ने सोमवार को बास्केटबाल और बनारसी खान-पान का लुत्फ उठाया। साथ ही दर्शन पूजन में भी जुटे रहे। इशांत 22 मई को नई दिल्ली रवाना होंगे। वर्ल्ड कप टीम के साथ इशांत शर्मा को स्टैंड बाय में रखा गया है।
Ishant sharma arrived in Kashi for holidays banaras
परिवार के साथ बनारस में छुट्टियां बिता रहे हैं इशांत शर्मा

बातचीत में उन्होंने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए सभी खिलाड़ी फिट और पूरी तरह से तैयार हैं। टीम हर मोर्चे पर खरी उतरेगी क्योंकि हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल से खिलाड़ियों को तैयारी में काफी मदद मिली है। कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा, शिखर धवन से सजा बल्लेबाजी क्रम और वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सामी जैसे प्रभावी खिलाड़ी हैं।

Ishant sharma arrived in Kashi for holidays banaras
यहां उन्होंने बॉस्केटबॉल खेला

इशांत शर्मा ने मध्य क्रम को भी काफी मजबूत बताया। ससुराल आए इशांत ने सोमवार को पत्नी प्रतिमा सिंह और सालियों के साथ यूपी कॉलेज ग्राउंड पर बास्केटबाल खेला। वहां पहुंचे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ishant sharma arrived in Kashi for holidays banaras
बनारसी खाने का लुत्फ उठाया

भारतीय तेज गेंदबाज को गंगा के घाट खासा पसंद हैं। यहीं कारण है कि 18 मई को काशी आए इशांत ने ना केवल घाटों की सैर की बल्कि बनारसी खान-पान का भी लुत्फ उठाया। गंगा आरती देखने के साथ ही अस्सी सहित अन्य घाटों पर टहले भी। लौंग लता व कचौड़ी सब्जी का स्वाद लिया। 

विज्ञापन
Ishant sharma arrived in Kashi for holidays banaras
विश्व कप की तैयारी में हैं इशांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

इशांत मंगलवार को दंडनायक काल भैरव का दर्शन करेंगे और बाबा से भारतीय टीम की जीत का आशीर्वाद मांगेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed