फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 26 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
IRCTC  news Passengers will get airport like facilities at Varanasi Cantt railway station PM Modi will inaugurate see photos
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार - फोटो : अमर उजाला

रेल यात्रियों को बेहतर यात्रा का अनुभव प्रदान कराने के लिए आईआरसीटीसी ने वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर अपने सातवें विश्व स्तरीय एग्जीक्यूटिव लाउंज की सोमवार से शुरुआत कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को एयरपोर्ट जैसी सुविधा वाले लाउंज का उद्घाटन किया।

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के ग्राऊंड फ्लोर पर नए एग्जीक्यूटिव लाउंज में जाने का रास्ता दो तरफ से है। एक्जीक्यूटिव लाउंज में काशी की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलेगी। काशी विश्वनाथ मंदिर, गंगा घाट और सारनाथ सहित अन्य प्राचीन मंदिरों को देखा जा सकेगा। यहां बैठने के लिए यात्रियों को शुल्क देना होगा। 

आईआरसीटीसी इससे पहले आगरा, जयपुर, सियालदह, अहमदाबाद, मदुरै और दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज का संचालन कर रहा है। कैंट रेलवे स्टेशन के इस लाउंज में यात्रियों को आरामदायक प्रतीक्षा के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं मिलेंगी।

IRCTC  news Passengers will get airport like facilities at Varanasi Cantt railway station PM Modi will inaugurate see photos
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार - फोटो : अमर उजाला

एग्जीक्यूटिव लाउंज में काशी की कला और शिल्प के साथ यहां की संस्कृति को बढ़ावा देने वाले डिजाइन और चित्रों को भी दीवारों पर लगाया गया है। जिससे यहां आने वाले यात्री काशी के वास्तविक स्वरूप से भी रूबरू हो सकेंगे।

IRCTC  news Passengers will get airport like facilities at Varanasi Cantt railway station PM Modi will inaugurate see photos

कैंट स्टेशन के एक्जीक्यूटिव लाउंज में संगीत, वाई-फाई इंटरनेट कनेक्शन, टीवी, ट्रेन सूचना प्रदर्शन, गर्म और शीतल पेय, बहु-व्यंजन बुफे, रेक्लाइनर, विशाल सामान रैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जिसे यात्री निर्धारित शुल्क पर प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC  news Passengers will get airport like facilities at Varanasi Cantt railway station PM Modi will inaugurate see photos
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ वॉश और चेंज सुविधाओं के साथ रेस्टरूम, डिस्प्ले पर शो शाइनर्स, समाचार पत्र और पत्रिकाएं,  कंप्यूटर, प्रिंटर, फोटोस्टेट और फैक्स सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
IRCTC  news Passengers will get airport like facilities at Varanasi Cantt railway station PM Modi will inaugurate see photos
एग्जीक्यूटिव लाउंज बन कर तैयार - फोटो : अमर उजाला
यात्रियों को एग्जीक्यूटिव लाउंज में प्रवेश से एक घंटे के लिए 85 रुपए और अतिरिक्त घंटे के लिए 60 रुपए शुल्क देना होगा। प्रवेश शुल्क में यात्रियों को आरामदायक बैठने की सुविधा, वाई-फाई इंटरनेट सुविधा, पुस्तकों और पत्रिकाओं को खरीदने, चाय कॉफी के साथ ताजा पेय जल जैसी सेवाएं शामिल होंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed