{"_id":"5aeeb1c04f1c1b46098b84af","slug":"irctc-fraud-online-ticket-going-hang","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" IRCTC पर ‘खेल’: सक्रिय हो गए दलालों के गैंग, ऑनलाइन टिकट हो जा रहे ‘हैंग’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC पर ‘खेल’: सक्रिय हो गए दलालों के गैंग, ऑनलाइन टिकट हो जा रहे ‘हैंग’
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 07 May 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Irctc
- फोटो : GettyImages
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही रेल प्रशासन कितने ही दावे कर ले मगर छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों में बर्थ पाना आम यात्रियों के लिए आज भी टेढ़ी खीर है। आईआरसीटीसी पर जम कर खेल हो रहा है। आप अगर ट्रेन की टिकट बुकिंग कराने वाले हैं यह तो खबर आप जरूर पढ़ लें। आगे की स्लाइड्स में देखें..
irctc
जहां आम यात्री के लिए तत्काल टिकट लकी ड्रॉ सरीखा साबित हो रहा है वहीं दलालों को आसानी से टिकट मिल जा रहा है। वह उसे डेढ़ से तीन गुना दाम में बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, समय के साथ दलाल भी हाईटेक हो चुके हैं और नए-नए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से तत्काल टिकट को आम यात्री की पहुंच से पहले ही ऑनलाइन बुक कर ले रहे हैं।
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
दलालों की सक्रियता को रेलवे भी स्वीकार कर रहा है और मंडल मुख्यालयों से इसके खिलाफ सख्त अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते मंगलवार को सिंधोरा में आरपीएफ और सीआईबी की छापेमारी में एक टिकट दलाल हत्थे चला। इसके पास डेढ़ सौ से ज्यादा टिकट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
rail ticket
जांच में पता चला कि दलाल एक ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था जो आईआरसीटीसी की साइट पर आम यात्री की पहुंच से पहले आरक्षित टिकट और तत्काल की सीट बुक कर लेता था। ज्यादातर दलाल ऐसे ही सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर आम लोगों की ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले टिकट बना लेते हैं।
विज्ञापन
tatkal ticket booking
अक्सर इसी के चलते ऑनलाइन ‘हैंग’ की समस्या से भी दो चार होना पड़ता है। वहीं, कैंट हो या मंडुवाडीह, आरक्षण केंद्रों पर टिकट काउंटर पर आए दिन पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके आरपीएफ और रेल स्टॉफ इसको लेकर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा आम यात्री को उठाना पड़ रहा है और उसे टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।