फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में स्वतंत्रता दिवस: वाराणसी में चहुंओर दिखा आजादी का जश्न, बच्चों के डांस ने मोहा सबका मन

Tue, 15 Aug 2023 04:27 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 15 Aug 2023 04:27 PM IST
सार

महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चों ने आजादी का महोत्सव बहुत ही हर्षोउल्लाष के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ किया गया और सभी बच्चों ने उत्त्साह के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी।

विज्ञापन
Independence Day in pictures: Celebration of independence in Varanasi, children's dance enthralled everyone
आगनवाड़ी केन्द्र मुडादेव पर स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए - फोटो : अमर उजाला

देशभर में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश की आजादी का जश्न काशी में चहुंओर देखने को मिल रहा है। सबकी जुबां पर बस एक ही गीत है विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा...। शहर के सभी सरकारी कार्यालयों पर सुबह दस बजे जिला मुख्यालय, तहसील, ब्लाक, नगर निकायों और सरकारी व गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण किया गया। 

 

Independence Day in pictures: Celebration of independence in Varanasi, children's dance enthralled everyone
स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज में डांस करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
इस बार का स्वतंत्रता दिवस कई मायने में खास हो गया है। सभी से अपने घरों पर तिरंगा लहराने की अपील भी खुद प्रधानमंत्री ने की है। इसका असर यह है कि सभी के छत पर तिरंगा लहराने के साथ ही आजादी के जश्न में पूरा परिवार भी तनमन से लगा है। इसके साथ ही पुलिस लाइन, विकास प्राधिकरण, बीएचयू, काशी विद्यापीठ, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी भव्य आयोजन किए गए। 
 
Independence Day in pictures: Celebration of independence in Varanasi, children's dance enthralled everyone
माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चों ने आजादी का महोत्सव मनाया - फोटो : अमर उजाला
महमूरगंज स्थित माई नर्चर प्री स्कूल के बच्चों ने आजादी का महोत्सव बहुत ही हर्षोउल्लाष के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ किया गया और सभी बच्चों ने उत्त्साह के साथ कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। सभी बच्चे स्वतंत्रा सेनानी के रूप में उपस्थित हुए तथा अंतर्राष्ट्रीय कत्थक नर्तक अभिजीत चक्रवर्ती द्वारा सिखाया गया नन्हा मुन्हा राही हूं, ऐ वतन वतन गाने पर डांस किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ( ड लेजेंड्री  मैथ्स टीचर ऑफ़ वाराणसी ) श्री चंद्र सर, डॉक्टर दीपक कुमार सम्मिलित हुए और सभी बच्चों की सराहना की।  इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन सर गोपाल लाल कपूर , मैम माया कपूर , डायरेक्टर राजुल कपूर , प्रिंसिपल निधि कपूर ने सभी अभिभावकों और बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर सभी टीचर्स ने भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day in pictures: Celebration of independence in Varanasi, children's dance enthralled everyone
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
आगनवाड़ी केंद्र मुडादेव पर स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चे भारत माता की पोशाक में नजर आए। तो कोई रानी लक्ष्मीबाई के रूप में दिखा। 
 
विज्ञापन
Independence Day in pictures: Celebration of independence in Varanasi, children's dance enthralled everyone
दीनदासपुर बेलारी के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए छात्र छात्राएं, - फोटो : अमर उजाला
दीनदासपुर बेलारी के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस छात्र- छात्राओं, ग्राम प्रधान सहित शिक्षकगण और ग्रामीण जन ने स्वतंत्रता दिवस मनाया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed