फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvsBAN: यशस्वी के माता-पिता ने मंदिर में प्रार्थना की, बेटा अच्छा खेले और भारत को मैच जिताए

Sun, 09 Feb 2020 02:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 Feb 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
IND vs Ban under 19 world cup final match yashasvi jaiswal parents worship for india win
यशस्वी की माता-पिता ने मंदिर में प्रार्थना की। - फोटो : अमर उजाला।

आज अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच जारी है, जो बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जा रहा है। भारतीय क्रिकेट फैन की भी निगाहें भारत की जीत की ओर टिकी हैं। भदोही के रहने वाले सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की मां कंचन जायसवाल और पिता भूपेंद्र जायसवाल ने उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए मंदिर में पूजा की।

IND vs Ban under 19 world cup final match yashasvi jaiswal parents worship for india win

यशस्वी के पिता भूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि भारत विश्व कप जीत जाए। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अच्छा प्रदर्शन करने की कामना की है। उन्होंने बताया कि भगवान से प्रार्थना की है कि उनका बेटा विश्व कप में अच्छा खेले, शतक बनाए और भारत को विश्व कप मैच जिता कर ले आए। उसका क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन हो।

IND vs Ban under 19 world cup final match yashasvi jaiswal parents worship for india win

उन्होंने कहा पूरा सुरियावां मैच के लिए उत्साहित है। सभी लोग जीत की कामना कर रहे हैं। यशस्वी जायसवाल मैच में शतक लगाए, इसके लिए लोगों ने उनके क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर में हवन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs Ban under 19 world cup final match yashasvi jaiswal parents worship for india win

बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़ देश भर में फैले अपने प्रशंसकों को प्रफुल्लित कर दिया। विश्वकप सेमीफाइनल में भारत की जीत का जश्न पूर्वांचल समेत पूरे देश भर में मना। यहां भदोही में उनके घर पर जुटे प्रशंसकों ने भारत की जीत पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की।

विज्ञापन
IND vs Ban under 19 world cup final match yashasvi jaiswal parents worship for india win
सेमीफाइनल में जीत के बाद यशस्वी जायसवाल की मां ने दीपक जलाया। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के पोटेचस्फट्रूम में खेले गए टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने भारत के सामने 173 रनों का विजय लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने 35.2 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 176 रन बना हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने 113 गेंद पर चार छक्कों और आठ चौकों की मदद से नाबाद 105 रन बनाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed