{"_id":"5a8706444f1c1ba2268baa5d","slug":"iit-bhu-technex-2018-see-the-photos-of-first-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IIT BHU में टेक्नेक्स 2018: पहले दिन दिखा तकनीक का कमाल, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT BHU में टेक्नेक्स 2018: पहले दिन दिखा तकनीक का कमाल, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 17 Feb 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
technex
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू में तीन दिवसीय वार्षिक टेक्नो मैनेजमेंट फेस्टिवल ‘टेक्नेक्स 2018’ का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान बीएचयू, पटना, दिल्ली, बंगलौर, गोरखपुर, लखनऊ, गाजियाबाद आदि जगहों से आए भावी इंजीनियरों ने तकनीक का कमाल दिखाया। 18 फरवरी तक चलने वाले इस उत्सव का औपचारिक उदघाटन शनिवार को होगा। पहले दिन स्वतंत्रता भवन, राजपुताना ग्राउंड पर साथ-साथ प्रतियागिताएं चलती रहीं। इसमें राजपुताना ग्राउंड पर छात्रों ने अपने-अपने मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
technex
- फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता भवन में अमित, रेनू, पलक, विजय, रोहन के देखरेख में चल रहे रोबोट रेसिंग प्रतियोगिता में पहले राउंड में 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। विभिन्न जगहों से आए आईआईटीयंस ने स्वनिर्मित रोबोट का कमाल दिखाया। इसमें रिमोट के माध्यम से रोबोट को कहीं लकड़ी का पुल तो कहीं रेत की जमीन तो कहीं सुरंग की बाधा को पार कर आगे बढ़ाना था। लोगों ने इस तकनीक के बारे में जानकारी भी ली।
technex
- फोटो : अमर उजाला
आईआईटी छात्रों की ओर से एक विशेष तरीके का हाइड्रोलिक तैयार किया है। इसकी खासियत यह है कि पानी के प्रेशर से इससे कोई भी सामान उठाया जा सकता है। अमन, अनंदिता, शुभम आदि के निर्देशन में चली प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों ने पहले चरण में भाग लेकर कला का प्रदर्शन किया। इसको बनाने में प्लाईवुड, सीरिंज, टेप, प्लास्टिक के बॉक्स आदि का प्रयोग किया है। बड़े हाईड्रोलिक में फ्लूड का इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
technex
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर बीआईटी की टीम की ओर से बनाई गई एडवांस सिस्टम वाली बाइक और रेसिंग कार आकर्षण का केंद्र रही। इसमें कार और बाइक के उपकरण को लगाया गया है। इसमें कार का इंजन, बाइक का पहिया लगाया गया है। ऋषभ कुमार, राजीव चौधरी, अविनाश राय, नितेश श्रीवास्तव की ओर से तैयार रेसिंग कार में विशेष प्रकार का सिस्टम लगाया गया है जो रेस कंपटीशन के दौरान कार को पलटने से बचाएगा।
विज्ञापन
technex
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर से आई बीआईटी टीम की ओर से बनाए गए ड्रोन की चर्चा हर तरफ रही। अमन वैश, अमन गुप्ता, चारू श्रीवास्तव, आयुष श्रीवास्तव, शीतल आदि ने बताया कि इस ड्रोन की खासियत है कि यह गैस की वजह से आग लगने पर संबंधित जगह पर गैस लीक करने की जानकारी देगा। साथ ही यह किसी निश्चित जगह पर सिग्नल को जाम करने, नदियों का पानी कलेक्शन करने में सहायक होगा।