{"_id":"5beea8f5bdec2269a12fd218","slug":"husband-murder-his-wife-in-mau","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोते हुए पति को जगाया तो आया इतना गुस्सा, पत्नी को सुला दिया मौत की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते हुए पति को जगाया तो आया इतना गुस्सा, पत्नी को सुला दिया मौत की नींद
Sat, 17 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 17 Nov 2018 11:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी पति एखलाक अहमद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभी तक आपने हत्या के पीछे कई वजहें देखी होंगी। शायद आपको इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा कि पति ने नींद से जगाने की वजह से पत्नी को मार डाला। मामला यूपी के मऊ जिले का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
2 of 6
डेमो
- फोटो : डेमो
कोपागंज थाना क्षेत्र के बशारतपुर में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। महिला के पति का कहना था कि लूम के पट्टे में फंसने से मौत हुई है। वहीं महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
3 of 6
UP Police
कोपागंज के बशारतपुर में 10 नवंबर को 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। वारदात में पति ने ही नायलॉन की रस्सी से गला कस कर पत्नी की हत्या की थी। पत्नी का कुसूर इतना था कि उसने पति को गहरी नींद से जगा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी एखलाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की सुबह क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ने मामले का खुलासा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
husband murdered wife
बताते चले कि कोपागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुर्थीजाफरपुर के नई बस्ती पारा निवासी मुहम्मद नोमान अपनी पुत्री नशरतजहां की शादी वर्ष 2005 में बसारतपुर के एखलाख अहमद से किया था। नुसरत 10 नवंबर की अलसुबह लूम चला रही थी कि अचानक संदिग्ध परिस्थियों में उसकी मौत हो गई थी। जबकि महिला के ससुर, पति का कहना था कि लूम के पट्टे में फंसने से मौत हो गई।
विज्ञापन
5 of 6
deadbody
वहीं महिला के पिता और अन्य परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि उसकी हत्या गला कसने से हुई है। पुलिस ने आरोपी पति एखलाक अहमद पुत्र अताउल्लाह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि गहरी नींद से असमय जगाने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।