फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: करवाचौथ पर पति ने नहीं दिलाई मैचिंग की चूड़ी तो पत्नी पहुंच गई थाने

Mon, 02 Nov 2020 08:09 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Husband did not get matching bangles on Karwachauth wife reached police station Chandauli 

यूपी के चंदौली जिले में मिशन शक्ति के तहत खुले महिला हेल्प डेस्क पर सोमवार को एक ऐसा मामले सामने आया जिसे सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। नगर निवासी एक महिला पति की शिकायत लेकर थाने पहुंची। महिला का आरोप है कि पति ने करवाचौथ के लिए मैचिंग की चूड़ी नहीं दिलाई।



महिला ने थाने पर तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं एक अन्य महिला ने गैस चूल्हे के बजाय मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनवाने का पति पर आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की है।

Husband did not get matching bangles on Karwachauth wife reached police station Chandauli 

बता दें कि सदर कोतवाली के महिला हेल्प डेस्क पर अब तक 13 मामले आए हैं। इसमें ज्यादातर मामलों को निस्तारण हो चुका है। साथ ही मामलों को कंप्यूटर में दर्ज कराकर डाटा बेस तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है। सोमवार को नगर के  मंझवार रेलवे स्टेशन के समीप कालोनी में रहने वाली महिला अपने पति के व्यवहार से नाराज होकर थाने पहुंची।

उसने आरोप लगाया कि करवाचौथ के लिए पति ने मैचिंग की चूड़ी और सौंदर्य प्रसाधन नहीं दिलाई है। जबकि उसने मैचिंग की चूड़ी की मांग की थी। वहीं एक महिला ने आरोप लगाया कि पति लकड़ी व उपले पर खाना बनाने के लिए दबाव बनाता है। पति का रवैया ठीक नहीं है, जबकि घर में गैस सिलिंडर मौजूद है।

Husband did not get matching bangles on Karwachauth wife reached police station Chandauli 
सदर कोतवाली में महिला हेल्प डेस्क पर तैनात पुलिस कर्मी

हेल्प डेस्क पर तैनात कांस्टेबल सुनिधि सिंह, कुसुम व मानसी सिंह ने दोनों महिलाओं को समझा बुझाकर वापस भेज दिया। साथ ही पति के साथ तालमेल बानकर गृहस्थी चलाने का सुझाव दिया। महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि ज्यादातर परिवारिक विवाद, जमीन संबंधित मामले हेल्प डेस्क पर आ रहे हैं। जिसका त्वरित निस्तारण ड्यूटी में तैनात पैंथर दस्ते और संबंधित एसआई से कराया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed