फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें में देखें...वाराणसी के अपार्टमेंट में आग: उठती रही लपटें, चीखते रहे लोग, तीन घंटे तक जान बचाने की जद्दोजहद

Fri, 08 Apr 2022 10:52 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Apr 2022 10:52 AM IST
विज्ञापन
HUge Fire broke out in apartment in varanasi Flames kept rising and people screaming struggle to save lives see in photos
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में बीती रात 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग का खौफनाक मंजर देख लोग दहल गए थे। आग की लपटों में घिरे लोग जान बचाने को चीख रहे थे। लपटों के साथ जिंदगी बचाने की जिद्दोजहद करते रहे। हर तरफ धुआं और उठती लपटों के बीच लोगों के चीखने चिल्लाने का क्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ तो रात साढ़े 11  बजे तक जारी रहा।

चौथी मंजिल पर लगी आग को बुझाने में अपार्टमेंट में बनी पानी की टंकियां सूख गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पानी ढोने में लगी रहीं।  हाईड्रोलिक क्रेन के जरिए दमकल कर्मियों की ओर से लगातार पानी की बौछार मारकर आग को काबू करने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन 401 नंबर फ्लैट के अंदर लगी आग रह-रहकर विकराल रूप लेती गई। छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर छत पर फंसे लोग इस कदर सहमे और डरे हुए थे कि नीचे सुरक्षित स्थान पर आने के बाद ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। नीचे की स्लाइड्स में देखें...

HUge Fire broke out in apartment in varanasi Flames kept rising and people screaming struggle to save lives see in photos
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

हर तरफ अफरातफरी के बीच लोगों की उठती चीत्कारों से अपार्टमेंट परिसर गूंजता रहा। धुआं, आग और पानी की बौछार के अलावा राहत बचाव के लिए लोग भागते दौड़ते रहे। बिल्डिंग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने वाले लोगों की यही ईश्वर से प्रार्थना रही कि मेरे बच्चों की रक्षा करना। 
 
HUge Fire broke out in apartment in varanasi Flames kept rising and people screaming struggle to save lives see in photos
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
आठवीं मंजिल के 801 फ्लैट में रहने वाले संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया गया, लेकिन वह तुरंत खत्म हो गया। लोगों को 10वीं मंजिल की छत पर पहुंचाया गया। छत के दरवाजे में ताला बंद किया गया था, जिसे दमकल कर्मियों ने तोड़ा और लोगों को सुरक्षित पहुंचाया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
HUge Fire broke out in apartment in varanasi Flames kept rising and people screaming struggle to save lives see in photos
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चौथी मंजिल पर राकेश गुप्ता के फ्लैट सहित उस मंजिल के सभी फ्लैट में आग लग गई। राकेश गुप्ता के फ्लैट के अंदर कुछ भी नहीं बचा। सभी लोग बस यहीं कह रहे थे कि भगवान का शुक्र है कि आग से कोई नहीं झुलसा। 

विज्ञापन
HUge Fire broke out in apartment in varanasi Flames kept rising and people screaming struggle to save lives see in photos
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग - फोटो : अमर उजाला

पक्के महाल के रहने वाले व्यापारी योगेश सोनेवाला ने बताया कि जैसे मालूम चला कि फ्लैट में आग लगी है तो तुरंत नाना और नानी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पहुंचा। फायर बिग्रेड की गाडियां, पुलिस फोर्स और एंबुलेंस आने के लिए रास्ता बंद करा दिया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अपार्टमेंट में पहुंचने के लिए जाम से भी जूझना पड़ा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed