फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाराणसी: होलिका दहन आज, 2200 से ज्यादा जगहों पर बनाई गईं होलिका

Mon, 09 Mar 2020 01:46 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 09 Mar 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Happy holi today holika dahan 2200 place make holika in varanasi
गोबर के उपले से तैयार भोजूबीर की होलिका में भक्त प्रह्लाद को होलिका के गोद में बैठी मूर्ति लगाई गई है। - फोटो : अमर उजाला।

होली का खुमार सिर चढ़कर बोलने लगा है। रंगभरी एकादशी के बाद मशाने की होली खेलकर अब काशी रंगों की होली की तैयारियों में जुट गई है। सोमवार शाम शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया जाएगा। जिले भर में 22 सौ से ज्यादा जगहों पर होलिका सजाई गई हैं।

Happy holi today holika dahan 2200 place make holika in varanasi

होलिकाओं में इस बार काफी विविधताएं नजर आ रही हैं। कहीं गोबर के उपलों तो कहीं सूखी लकड़ी की होलिका सजाई गई हैं। रविवार को होलिका दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

Happy holi today holika dahan 2200 place make holika in varanasi

पेड़ों को बचाने के उद्देश्य से शहर में कई जगह गोबर के उपलों पर होलिका सजाई गई है। भक्त प्रह्लाद व होलिका की आकर्षक मूर्तियां भी स्थापित की गई हैं। शहर में 1077 होलिका सजाई गई हैं। सोमवार शाम होलिका की बरात निकलेगी। जैतपुरा से निकलने वाली बारात की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy holi today holika dahan 2200 place make holika in varanasi

पुराणों के अनुसार, होलिका दहन में गाय के गोबर से बने उपले और कुछ चुने हुए पेड़ों की लकड़ियों को ही जलाना चाहिए, क्योंकि धार्मिक दृष्टि से पेड़ों पर किसी न किसी देवता का वास होता है। इसीलिए शास्त्रों में पेड़ों की पूजा का भी विधान है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed