{"_id":"62a3116bd9ba9d3d524065ae","slug":"gyanvapi-masjid-varanasi-jumme-ki-namaj-held-under-tight-security-drones-kept-an-eye-on-muslim-areas-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Masjid: ऊपर ड्रोन और नीचे पुलिस...जुमे की नमाज पर खाकी की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रही चौकसी, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Masjid: ऊपर ड्रोन और नीचे पुलिस...जुमे की नमाज पर खाकी की निगरानी, चप्पे-चप्पे पर रही चौकसी, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 10 Jun 2022 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
खाकी के पहरे में हुई जुमे की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कानपुर में पिछले जुमे पर मचे बवाल के बाद आज जुमे की नमाज को लेकर वाराणसी में भारी सुरक्षा बंदोबस्त रहा। ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज पुलिस के सख्त पहरे में अदा की गई। दोपहर दो बजे नमाज खत्म हुई तो नमाजियों की भीड़ भी कड़ी सुरक्षा के बीच अपने घरों की ओर लौटी। इस दौरान ज्ञानवापी परिसर से एक किलोमीटर तक का दायरा छावनी में तब्दील रहा। इस दौरान कहीं ड्रोन कैमरों की मदद से नजर रखी गई तो तो कहीं पुलिस ने गली-गली में गश्त की।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के पहले से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अधिकांश नमाजी घर से ही वजू करके आए थे हालांकि परिसर में भी वजू करने के लिए इंतजाम किया गया था। गेट नंबर चार के बाहर पिछले दिनों की तरह सुरक्षा व्यवस्था तो चाक चौबंद रही लेकिन सड़क पर बैरिकेडिंग नहीं की गई थी।
अंजुमन इंतजामिया कमेटी की अपील का भी असर देखने को मिला। सीमित संख्या में नमाजी ज्ञानवापी पहुंचे। लगभग एक हजार नमाजियों ने ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की। नमाज के दौरान नमाजियों ने देश में खुशहाली और शांति के लिए दुआ मांगी। पुलिस की कड़ी निगहबानी के बीच ज्ञानवापी परिसर में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पुलिस अधिकारी क्षेत्र में लगातार चक्रमण करते रहे।
2 of 9
नमाज के बाद ज्ञानवापी से बाहर निकलते नमाजी
- फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ धाम से सटे दालमंडी, नई सड़क, पीलीकोठी, मदनपुरा, बजरडीहा में अधिकतर दुकानें शुक्रवार सुबह से ही बंद रहीं। बजरडीहा इलाके में पुलिस कमिश्नर एं सतीश गणेश ने आला अधिकारियों संग फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उनके साथ एडीसीपी काशी जोन और एसीपी भेलूपुर मौजूद रहे।
3 of 9
बजरडीहा क्षेत्र में गश्त करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
एक बजे के बाद होने वाली नमाज के लिए दोपहर 12 बजे से पहले से ही नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। 1.30 बजे तक नमाजी मस्जिद में पहुंच गए थे। वह घर से ही वजू कर नमाज अदा करने पहुंचे थे, जो नमाजी वजू कर नहीं आए उनके लिए परिसर में ही व्यवस्था की गई थी। मुल्क में अमन व चैन की दुआ के साथ खुदा की राह में शुक्र का सजदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
तंग गलियों में फ़ोर्स के साथ गश्त करते पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश
- फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस आयुक्त कानून व व्यवस्था सुभाष चंद्र दुबे और पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश सड़क पर उतरे और चक्रमण करने के साथ ही हर पल का अपडेट लेते रहे। दोपहर बाद गोदौलिया-मैदागिन मार्ग से बैरिकेडिंग हटा ली गई। इसके बाद दुकानें खुलनी शुरू हुई तो उन इलाकों में पसरा सन्नाटा खत्म हुआ और चहलपहल बढ़ी।
विज्ञापन
5 of 9
खाकी के पहरे में हुई जुमे की नमाज
- फोटो : अमर उजाला
अधिक सुरक्षा वाले क्षेत्र में हर आने जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी गई तो बैरिकेडिंग को भी मजबूत किया गया। सड़क पर कानून के रखवालों की फौज को मार्च करते देखकर लोगों के मन में कानपुर में हुए पथराव और विवाद का भय भी खत्म होता गया। सुरक्षा के मद्देनजर सुबह से ही फोर्स सड़कों पर सक्रिय नजर आई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।