न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Published by: विचित्र सिंह
Updated Tue, 05 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चंदौली में आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ग्रामीण महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सशक्त एवं स्वावलंबी बनें। महिलाएं सशक्त होंगी तभी भारत सशक्त होगा। ये बातें राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने मंगलवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत करते हुए कहीं। इसके पूर्व राज्यपाल ने प्रगतिशील किसानों, क्षय रोगियों की सहायता कर रहे स्वयंसेवी संगठनों से मुलाकात कर संवाद किया।
2 of 5
चंदौली में आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
स्वयंसेवी संगठनों को इसके लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहली बार जिले में आई थीं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि महिलाओं की स्थिति में पूर्व की अपेक्षा व्यापक परिवर्तन आया है। महिलाएं सशक्त हो रही हैं, लेकिन इसे और आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए महिला शक्ति को जुड़ना होगा।
3 of 5
चंदौली में आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं राज्यपाल क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवी संगठनों से बातचीत करते हुए कहा कि एक जनवरी से 12 जनवरी तक टीबी खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जो बच्चे चिह्नित होते हैं, उनको गोद लेकर पोषण की जरूरत है। इससे भारत में क्षय रोग उन्मूलन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चंदौली में आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
इसके लिए स्कूलों में बच्चों को भी जागरूक करना होगा। किसानों को उत्पादन संगठन बनने से किसानों को लाभ होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का संकल्प लिया है। इसके लिए वैज्ञानिक तरीके से खेती कर उत्पादन बढ़ाना होगा। इसके पूर्व राज्यपाल ने पड़ाव स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति उपवन में पहुंच कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
विज्ञापन
5 of 5
आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बीएचयू वाराणसी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया था। कहा कि संसाधनों की कमी नहीं है। आंगनबाड़ी केंद्र को अनुपमशाला बनाएं। बच्चों को गांव का ही भ्रमण कराएं। उन्होंने पंचायत भवन, बैंक, पोस्ट आफिस आदि दिखाने का सुझाव दिया। गुजरात में अपने मंत्रिमंडल के दौरान आंगनबाड़ी सुधार के अनुभवों को साझा किया। कहा कि अच्छा कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को वहां के डीएम ने हजारों रुपये देकर पुरस्कृत किया। बताया कि इसके लिए माता यशोदा अवार्ड दिया जाता है। सभी आंगनबाड़ी ध्यान से सीखें। उन्हें ट्रेनर बनकर दूसरे राज्यों में मास्टर ट्रेनर के रूप में जाने का अवसर मिलेगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।