फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काशी में पूजी गईं मां महाकाली: 50 पंडालों में महानिशीथ काल में गूंजे मंत्र, कुष्मांड की बलि; देखें तस्वीरें

Tue, 21 Oct 2025 02:14 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 02:14 PM IST
सार

Kali Puja 2025: वाराणसी में दीपावली के अवसर पर काली पूजा भी की गई। शुभ मुहूर्त की शुरुआत होते ही पंडालों में मूर्तियों के चेहरे से कपड़े हटाए गए तो भक्त मां के जयकारे लगाने लगे। देर रात तक पूजन-अर्चन के साथ आतिशबाजी भी होती रही।

विज्ञापन
Goddess Mahakali worshipped in Kashi Mantras chanted in 50 pandals during Mahanishith period
काशी में पूजी गईं मां महाकाली। - फोटो : अमर उजाला

Varanasi News: दीपावली पर मां महाकाली का पूजन हुआ। शहर में 50 से अधिक पूजा पंडालों में मां काली तंत्रोक्त विधि से महानिशीथ काल में आह्वान किया गया। दोपहर के बाद से ही पूजा पंडालों में माता की पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं। देर शाम श्रद्धालु भी पूजा पंडालों में माता के दर्शन के लिए पहुंचते रहे।

Goddess Mahakali worshipped in Kashi Mantras chanted in 50 pandals during Mahanishith period
मां अन्नपूर्णा का पूजन करते मंदिर के महंत। - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को पूजा पंडालों में महाकाली की पूजा आरंभ हो गई। देवनाथपुरा स्थित नवसंघ के पंडाल में महानिशीथ काल में मां काली का पूजन आरंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चक्षुदान व प्राण प्रतिष्ठा हुई। कलश स्थापना, पंचदेव पूजन के साथ ही माता की आराधना आरंभ हो गई। माता को कुष्मांड की बलि अर्पित की गई। शाम को पंडालों में दीपदान किया गया। 

Goddess Mahakali worshipped in Kashi Mantras chanted in 50 pandals during Mahanishith period
गंगा आरती पर जले असंख्य दीप। - फोटो : अमर उजाला

पांडेयघाट स्थित प्राचीन मां काली व मां तारा, मां दुर्गा का विशेष पूजन व शृंगार किया गया। रात में माता को फूल अर्पित करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। पूजन व आरती बंगाल से आए पुरोहितों ने संपन्न कराया। सोनारपुरा स्थित वाणी संघ, दारानगर, दशाश्वमेध, बंगाली टोला के पंडालों में काली मां की पूजा हुई। देवनाथपुरा स्थित मां शवशिवा काली मंदिर, नारद घाट, नवापुरा, श्यामा नगर काॅलोनी, बरेका और लंका में मां काली का पूजन किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Goddess Mahakali worshipped in Kashi Mantras chanted in 50 pandals during Mahanishith period
ऊंची-ऊंची इमारतों पर सजाई गई झालर। - फोटो : अमर उजाला

1100 घी के दीपक जलाकर हुआ अनुष्ठान : युवा अग्रवाल सम्मेलन की ओर से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज में चल रही पांच दिवसीय महालक्ष्मी पूजनोत्सव के दूसरे दिन अर्धरात्रि में दीपावली पूजन एवं अनुष्ठान किया गया। 

विज्ञापन
Goddess Mahakali worshipped in Kashi Mantras chanted in 50 pandals during Mahanishith period
काशी नगरी में दिवाली की रही धूम। - फोटो : अमर उजाला

प्राण प्रतिष्ठित पंच प्रतिमाओं महाबली हनुमान, माता सरस्वती, महालक्ष्मी, माता काली और भगवान गणेश का पूजन हुआ। सोमवार को पुष्प शृंगार के बाद 1100 घी के दीये जलाकर गणेश-लक्ष्मी की विशेष पूजा पं. विकास महाराज के सानिध्य में हुई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed