{"_id":"5c0d35c8bdec22417167576a","slug":"girl-refused-to-go-to-her-sick-mother-in-mirzapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही बीमार मां, प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही बेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही बीमार मां, प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही बेटी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
mother
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बीमार मां अपनी बेटी के पैर पकड़कर गिड़गिड़ाती रही लेकिन बेटी का दिल नहीं पसीजा। वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही। घटना उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर की है। आगे की स्लाइड्स में जानें पूरा मामला...
UP Police
मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को तहरीर दी कि मंगलवार सुबह से उसकी बेटी घर से लापता है। पुलिस युवती के गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। युवती की तलाश के लिए उसकी फोटोयुक्त पोस्टर छपवा कर चस्पा करना शुरू कर दिया।
love couple
इसकी भनक युवती को लगी तो युवती शनिवार शाम अपने प्रेमी संग थाने पहुंच गई। उसने अपनी मर्जी से प्रेमी युवक के साथ रहने को बात कही। प्रेमी-प्रेमिका के थाने आने के बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुला लिया। यहां परिजन दोनों की शादी के लिए राजी नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl
- फोटो : Pixabay
युवती की मां अपने लाड प्यार का हवाला देते हुए युवती के पैरों में गिरकर रोने लगी। वह अपनी ममता की भीख मांगते हुए उसे वापस घर चलने को कहने लगी। बीमार मां की यह हालत देख वहां मौजूद हर किसी के आंख भर आए लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही। वह अपने प्रेमी के साथ रहने पर अड़ी रही।
विज्ञापन
UP Police
युवती को समझाने के लिए उसके पिता व अन्य रिश्तेदार थाने आए और सभी ने उसे समझाना चाहा लेकिन उस पर किसी की बात का कोई असर नहीं हुआ। दोनों के बालिग होने से पुलिस ने चुनार मजिस्ट्रेट के समझ युवती का बयान दर्ज कराते हुए उसे युवक के साथ भेज दिया। प्रेमी ने बताया कि छह वर्षों से उन दोनों में प्रेम है। एक साथ ही दोनों ने बीए की पढ़ाई की। दोनों के घर वाले इस संबंध के खिलाफ हैं। बावजूद इसके वह अब युवती के साथ ही रहेगा।