{"_id":"5b0c44184f1c1bb26e8b51b1","slug":"girl-love-rape-accused-and-wish-marry-with-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की जिद लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, रेप के आरोपी युवक से कोर्ट में हुआ था प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी की जिद लिए प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, रेप के आरोपी युवक से कोर्ट में हुआ था प्यार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,जौनपुर
Updated Tue, 29 May 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
lover
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के जौनपुर जिले से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। यहां के एक गांव में रविवार को शादी का प्रस्ताव लेकर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर धमक गई। प्रेमी नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी है। गांव वालों ने उस युवती को समझाया लेकिन वह अपनी जीद पर अड़ी रही। दोनों की प्रेम कहानी भी बहुत दिलचस्प है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
जौनपुर जिले के सुरेरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को वह युवती पहुंची। युवती की जिद पर घंटों पंचायत चली लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। मामला थाने तक जा पहुंचा। सुरेरी थाना क्षेत्र का एक युवक नाबालिग से दुराचार के मामले में आरोपी है।
arrest
रेप के मामले में वह दो वर्ष पहले जौनपुर के दीवानी न्यायालय आया था। जहां उसकी मुलाकात नेवढ़िया थाना क्षेत्र के एक युवती से हो गई। बातचीत के दौरान दोनों ने एक दूसरे का मोबाइल नंबर भी ले लिया। तभी से दोनों के बीच बातचीत होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
love couple
धीरे-धीरे दोनों का प्यार परवान चढ़ा। इस बीच रविवार को युवती प्रेमी को खोजते खोजते उसके घर पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंची युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। जहां रविवार सुबह से सोमवार दोपहर तक पंचायत चलती रही।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
इस समस्या का कोई हल न निकलने पर युवक के परिजन युवक व युवती को लेकर सुरेरी थाने पहुंचे। वहां भी लोगों के समझाने के बाद भी युवती दुराचार के आरोपी युवक से शादी करने की जिद पर अड़ी रही।