{"_id":"68a69766122352faaf0a108e","slug":"ghazipur-school-murder-case-aditya-verma-accused-student-had-brought-knife-in-his-bag-not-in-a-water-bottle-2025-08-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्कूल के बाथरूम में कत्ल: बोतल में नहीं... यहां रखकर चाकू लाया था 'कातिल' छात्र; गाजीपुर कांड में एक और खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के बाथरूम में कत्ल: बोतल में नहीं... यहां रखकर चाकू लाया था 'कातिल' छात्र; गाजीपुर कांड में एक और खुलासा
Thu, 21 Aug 2025 09:47 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Aug 2025 09:47 AM IST
सार
यूपी के स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी चाकू को पानी की बोतल में नहीं लाया था। वह बैग में चाकू को रखकर लाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ghazipur murder
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर के सनबीम स्कूल महराजगंज में दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। दोनों नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बात साफ हो गई है कि चाकू बैग में ही रखकर स्कूल लाया गया था, जो मुख्य आरोपी के घर पहले से ही रखा हुआ था। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने सफाई में कहा था कि आरोपी पानी पीने वाली बोतल में (स्टील के थर्मस) चाकू रखकर लाया था।
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता ने कराया दोनों नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, को-ऑर्डिनेटर से लेकर चपरासी और गार्ड तक से पूछताछ की गई है। मृत छात्र के पिता शिवजी ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही करने और दोनों नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, को-ऑर्डिनेटर से लेकर चपरासी और गार्ड तक से पूछताछ की गई है। मृत छात्र के पिता शिवजी ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही करने और दोनों नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
हत्या का कारण कोई और तो नहीं
इस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। जो वजह सामने आई कि उसके अलावा कयास और चर्चाओं की भी जांच कर रही है कि कोई और तो हत्या का कारण नहीं है।
इस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। जो वजह सामने आई कि उसके अलावा कयास और चर्चाओं की भी जांच कर रही है कि कोई और तो हत्या का कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ghazipur Student Murder
- फोटो : अमर उजाला
चाकू को बैग में रखकर स्कूल लाया गया था आरोपी
सीओ सिटी शेखर शेंगर ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही उनके पोस्ट और कमेंट पर भी नजर है। चाकू को बैग में रखकर स्कूल लाया गया था।
सीओ सिटी शेखर शेंगर ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही उनके पोस्ट और कमेंट पर भी नजर है। चाकू को बैग में रखकर स्कूल लाया गया था।
विज्ञापन
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में छात्र का कत्ल
गाजीपुर के सनबीम स्कूल महराजगंज में 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या में नामजद दोनों छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी छात्रों ने क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात जूनियर-सीनियर छात्रों के बीच गुटबंदी के कारण हुई है।