गाजीपुर जिले के गहमर के खेलूराय पट्टी में आरोपियों ने विक्की सिंह और सौरभ सिंह की हत्या बहुत क्रूरता से की थी। घटनास्थल पर फैले खून और तालाब की झाड़ियों में मिले शवों के लोथड़े क्रूरता की गवाही दे रहे थे। यह देख पुलिसवालों के भी रोंगटे खड़े हो गए। आरोपियों ने धारदार हथियार से दोनों के सिर से मुंह तक ताबड़तोड़ प्रहार किए थे। हमले में सौरभ की एक आंख फूट गई थी। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है।
2 of 7
Ghazipur murder case
- फोटो : अमर उजाला
वीडियोग्राफी के बीच हुआ पोस्टमार्टम
बृहस्पतिवार की रात में दो डॉक्टरों के पैनल ने विक्की और सौरभ के शव का पोस्टमार्टम किया। इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई और साक्ष्य के लिए बिसरा भी सुरक्षित कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सौरभ के शरीर पर आरोपियों ने आठ से 10 प्रहार किए थे। सिर से लेकर ललाट तक गहरे चोट के निशान थे और दाहिनी आंख फूट गई थी। विक्की के बाएं कान, सिर और चेहरे पर पांच प्रहार किए गए थे। इससे विक्की की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चोट से कोमा में गए सौरभ की अत्यधिक खून बहने से तड़पकर मौत हुई।
3 of 7
मृतक विक्की सिंह और सौरभ सिंह और अंकित सिंह
- फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय की गई थी हत्या
बुधवार की रात जन्मदिन पार्टी से बाइक से विक्की सिंह अपने दो साथियों बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ सिंह और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह के साथ घर लौट रहा था। आरोपियों ने खेलूराय पट्टी में तीनों की घेरकर लाठी-डंडे से पीटने के बाद धारदार हथियार से प्रहार किया था। हत्या के बाद शव पोखरे में फेंक दिया था। पुलिस ने विक्की सिंह और सौरभ सिंह के शव को पोखरे से बरामद कर लिया है जबकि अंकित लापता है।
इसे भी पढ़ें; Ghazipur Murder Case: छह दिन बाद एफआईआर, कोतवाल लाइन हाजिर; एक इंस्पेक्टर और दो एसआई निलंबित
4 of 7
Ghazipur murder case
- फोटो : अमर उजाला
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
रात करीब 12.30 बजे से 3 बजे तक दो डॉक्टरों के पैनल शवों का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, धारदार हथियार के हमले से विक्की सिंह के बाएं तरफ सिर का कुछ हिस्सा कट कर गायब हो था। मुंह, होठ, कान पर चोट के गहरे निशान थे। उसकी तत्काल मौत हो गई थी। वहीं, सौरभ के सिर, मुंह, कान, आंख, ललाट पर गंभीर जख्म थे। वह कोमा में चला गया था और अधिक खून बहने से उसकी तड़पकर मौत हुई थी। हत्यारों की दरिंदगी देख पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी सकते में आ गए थे।
5 of 7
Ghazipur murder case
- फोटो : अमर उजाला
जिगरी दोस्त थे सौरभ, विक्की और अंकित
खेमनराय पट्टी निवासी विक्की, बाबूराय पट्टी निवासी सौरभ और गोपालराय पट्टी निवासी अंकित सिंह जिगरी दोस्त थे। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों पूरे दिन एक साथ रहते थे। बाहर भी तीनों एक साथ जाते थे। ग्रामीण उनकी गहरी दोस्ती की चर्चा करते थे। ऐसे में घटना से लोगों में रोष व्याप्त है।