{"_id":"62dd4c01b21da11869621636","slug":"ganga-water-level-increaing-in-varanasi-ganga-aarti-and-cremation-sites-adjacent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Varanasi: पंडा-पुरोहितों ने गंगा घाटों से समेटीं चौकी-छतरियां, गंगा आरती और शवदाह स्थलों में बदलाव की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: पंडा-पुरोहितों ने गंगा घाटों से समेटीं चौकी-छतरियां, गंगा आरती और शवदाह स्थलों में बदलाव की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 25 Jul 2022 09:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है। बढ़ाव के कारण घाटों से पंडे और पुजारियों ने अपनी छतरियां और चौकियां हटाकर ऊंचे स्थानों पर लगा दी हैं। गंगा में बढ़ाव के कारण श्रद्धालुओं के लिए गंगा द्वार को बंद कर दिया गया। गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण दो घाटों का संपर्क समाप्त होने के बाद मंदिर प्रशासन ने देर शाम यह निर्णय लिया है।रविवार को गंगा में बढ़ाव के कारण मानमंदिर और त्रिपुरा घाट के बीच संपर्क टूट गया।
वहीं दशाश्वमेध घाट स्थित गंगा आरती के स्थल को देर रात गंगा ने छू लिया। इसके कारण गंगा सेवा निधि ने आरती स्थल से सामान हटाने शुरू कर दिए हैं। रविवार की रात गंगा का जलस्तर 62.46 मीटर दर्ज किया गया। गंगा में बढ़ाव जरूर है, लेकिन स्थिति अभी चिंताजनक नहीं है।
बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने गंगा आरती के बाद नाव संचालन पर रोक लगा दी है। आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी बढ़ाव की आशंका है। वहीं दूसरी तरफ ओवरलोडिंग नावों का संचालन बदस्तूर जारी है। अभी गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नौ मीटर नीचे है।
2 of 6
वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोत्तरी
- फोटो : अमर उजाला
बनारस सहित गाजीपुर और बलिया के आगे बहाव में बढ़ोत्तरी बनी हुई है। नाविकों का कहना है कि गंगा में अगर इसी रफ्तार से जलस्तर बढ़ता रहा तो बहुत जल्द ही गंगा आरती स्थल में भी बदलाव हो जाएगा। इसके अलावा शवदाह स्थल भी परिवर्तित करना पडे़गा।
3 of 6
रत्नेश्वर महादेव मंदिर का गर्भगृह पूरा जलमग्न
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में बारिश हो या न हो, मगर गंगा का जलस्तर बड़ी तेजी से बढ़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार रात 8 बजे तक गंगा का जलस्तर 62.46 मीटर दर्ज किया गया जो चेतावनी बिंदु (70.26 मीटर) से लगभग आठ मीटर और खतरे के निशान (71.26मीटर) से नौ मीटर नीचे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी बढ़ाव की आशंका है। गंगा में पानी हर घंटे 2.5 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ने लगा है। ऐसा पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओवरलोडिंग नावों का संचालन बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
5 of 6
वाराणसी में बढ़ता गंगा का जलस्तर
- फोटो : अमर उजाला
आयोग के अनुसार जलस्तर में अभी बढ़ाव की आशंका है। गंगा में पानी हर घंटे 2.5 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ने लगा है। ऐसा पहाड़ों पर हुई बारिश की वजह से बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ ओवरलोडिंग नावों का संचालन बदस्तूर जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।