{"_id":"5b54c49a4f1c1b07788b5685","slug":"fraud-in-varanasi-on-the-name-of-talent-show-audition","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" टैलेंट शो के ऑडिशन के नाम पर बनारस में धोखा, बतौर जज मौजूद थे बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैलेंट शो के ऑडिशन के नाम पर बनारस में धोखा, बतौर जज मौजूद थे बिग बॉस फेम प्रियांक शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ की संस्था टैलेंट शाइन की ओर से रविवार को ऑडिशन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। वाराणसी के आर्य महिला नागरमल मुरारका माडल स्कूल में आयोजित टैलेंट हंट शो के दौरान प्रतिभागियों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बिग बॉस फेम और अभिनेता प्रियांक शर्मा बतौर जज इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में संस्था के खिलाफ चेतगंज थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बिग बॉस फेम और अभिनेता प्रियांक शर्मा बतौर जज इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। रविवार को आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल में लखनऊ की संस्था टैलेंट शाइन की ओर से स्टार ऑफ अवध के लिए ऑडिशन का आयोजन किया गया था। इसमें नृत्य, गायन, माडलिंग, एक्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग के लिए 600 रुपए लेकर आवेदन जमा कराए गए थे।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागियों ने बताया कि सुबह आठ बजे से 450 लोग ऑडिशन का इंतजार कर रहे थे। संस्था के निर्देशक अभिनव दीक्षित की ओर से यह आयोजन किया था। संस्था की ओर से बार-बार बताया जा रहा था कि प्रियांक शर्मा की फ्लाइट लेट से वह देर से आएंगे। शाम को 4:30 बजे वह पहुंचे। इस दौरान उनके सामने कुछ ही प्रतिभागियों का ऑडिशन हुआ और कुछ देर बाद वह वहां से निकल गए। इसके बाद कार्यक्रम के आयोजक चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
प्रतिभागियों ने जब आयोजकों का फोन मिलाना शुरू किया तो सभी का नंबर स्वीच ऑफ आ रहा था। इसके बाद प्रतिभागियों ने चेतगंज थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया। आयोजकों से जब संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सभी का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला।
विज्ञापन
up police
इस बारे में इंस्पेक्टर चेतगंज ने बताया कि पीडि़तों की तहरीर पर कार्यक्रम के आयोजक के खिलाफ अमानत में खयानत सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, आर्य महिला नागरमल मुरारका मॉडल स्कूल की उपप्रबंधक पूजा दीक्षित ने बताया कि आयोजकों को हमारी तरफ से सिर्फ स्थान उपलब्ध कराया गया था और इस मामले से हमारी संस्था का कोई लेनादेना नहीं है।