{"_id":"5f4e00fc6a6e321a4f5872e2","slug":"former-president-bharat-ratna-pranab-mukherjee-came-two-times-in-bhu-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो बार बीएचयू आए थे भारत रत्न प्रणब दा, रात्रिभोज पर मेहमानों की संख्या पर कुलपति के लिए कही थी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बार बीएचयू आए थे भारत रत्न प्रणब दा, रात्रिभोज पर मेहमानों की संख्या पर कुलपति के लिए कही थी ये बात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 01 Sep 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
बीएचयू में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को निधन हो गया था। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने यह जानकारी दी थी। दिल्ली कैंट स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि फेफड़ों में संक्रमण की वजह से वह सेप्टिक शॉक में थे। मुखर्जी के निधन पर भारत सरकार ने 31 अगस्त से छह सितंबर तक सात दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से भी प्रणब दा काफी लगाव रहा है। वह दो बार आ चुके हैं।
बीएचयू के शताब्दी वर्ष समारोह में 12 मई 2016 को जब तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को तत्कालीन कुलपति प्रो जीसी त्रिपाठी उनसे आने का अनुरोध किया था। इस पर न केवल उन्होंने आने की स्वीकृति दी बल्कि रात्रिभोज के लिए जब राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने मेहमानों की संख्या कम रखने की बात कुलपति से कही। तभी प्रणब दा ने तुरंत रोकते हुए कहा कि मेहमानों की संख्या कुलपति पर छोड़ दीजिए।
3 of 7
महामना की बगिया में भारत रत्न प्रणब मुखर्जी दो बार आ चुके हैं। 2016 के पहले वह 25 दिसंबर 2012 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 150वीं जयंती के स्मरणोत्सव कार्यक्रम के समापन समारोह और विशेष दीक्षांत समारोह में भी बीएचयू आ चुके हैं। दोनों कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी को सुनने के लिए स्वतंत्रता भवन का पूरा सभागार दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
दिसंबर 2012 में बीएचयू में दीक्षांत समारोह में आए प्रणब मुखर्जी के कार्यक्रम में नेपाल के तत्कालीन राष्ट्रपति राम बरन यादव, यूपी के तत्कालीन राज्यपाल डॉ बीएल जोशी बीएचयू के तत्कालीन चांसलर डॉ कर्ण सिंह सहित कई लोग शामिल हुए थे। बीएचयू में एलडी गेस्ट हाउस में विश्राम भी किया था।
विज्ञापन
5 of 7
मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र का किया था शिलान्यास
25 दिसंबर 2012 को महामना की 150वीं जयंती के स्मरणोत्सव कार्यक्रम के समापन और विशेष दीक्षांत समारोह में आए प्रणब दा ने मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र का शिलान्यास किया था। उस समय उनके साथ तत्कालीन कुलपति प्रो लाल जी सिंह, नेपाल के तत्कालीन राष्ट्रपति रामबरन यादव सहित अन्य लोग भी मौजूद थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।