फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा के दरबार में कोरोना संक्रमण काल में पहली बार गूंजा बोल बम, तीन कांवरियों ने किया जलाभिषेक

Sun, 19 Jul 2020 12:03 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 19 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the Corona Transition period, the Bol bam exploded in Baba vishwanath temple
कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

सावन के कृष्ण पक्ष की तेरस तिथि पर बाबा दरबार तीन कांवरियों के जयघोष से गूंज उठा। तीनों ने बाबा का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया। सावन में तेरस तिथि पर जलाभिषेक का बड़ा महत्व है। जौनपुर के तीन कांवरिए शुक्रवार से ही पद यात्रा करते हुए काशी निकले। शनिवार की दोपहर में तीनों दशाश्वमेध घाट पहुंचे। कांवर में जल लेकर सड़क की ओर बढ़े तो जल पुलिस के सिपाही ने उन्हें रोका।

For the first time in the Corona Transition period, the Bol bam exploded in Baba vishwanath temple
कांवड़ यात्री - फोटो : अमर उजाला

कांवरियों के यह कहने पर कि विश्वनाथ मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है, उस सिपाही ने उन्हें घाट से मंदिर की ओर जाने दिया। रोके गए कांवरिए दिलीप सिंह, राघवेंद्र सिंह और प्रदीप चौहान ने पुलिस को बताया कि मंदिर में भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा है।

For the first time in the Corona Transition period, the Bol bam exploded in Baba vishwanath temple
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

तीनों युवक दशाश्वमेध क्षेत्र स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां ठहरे हैं। उल्लेखनीय है कि 12 जुलाई को मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी गौरांग राठी के हस्ताक्षर से यह सूचना जारी की गई थी कि शनिवार और रविवार को विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
For the first time in the Corona Transition period, the Bol bam exploded in Baba vishwanath temple
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने बताया कि सावन को देखते हुए तय किया गया था कि दो दिवसीय पूर्ण बंदी के बाद भी अगर भक्त आ जाते हैं तो उन्हें दर्शन की इजाजत दी जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed