फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी में बाढ़: बलिया में गंगा की लहरों में समाए 15 मकान, बनारस में तेजी से घट रहा जलस्तर

Sat, 14 Aug 2021 09:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: हरि User Updated Sat, 14 Aug 2021 09:06 PM IST
विज्ञापन
Flood in UP houses covered in Ganga waves in Ballia, water level decreasing in Varanasi
वाराणसी के सामनेघाट क्षेत्र स्थित मारुतीनगर कॉलोनी में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बाढ़ का कहर अभी जारी है। पूर्वांचल के कई जिलों में गंगा खतरे के निशान के पार बह रही हैं। गांव तक बाढ़ का पानी पहुंच गया है। वहीं बलिया में शनिवार को गंगा के जलस्तर में खास वृद्धि नहीं देखी गई। उदय छपरा में 15 मकानों के साथ ही काली माता मंदिर गंगा की जलधारा में विलीन हो गया। आजमगढ़ में घाघरा के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इसके साथ नदी कटान भी कर रही है। कुल 12 घरों पर कटान का खतरा मंडरा रहा है। वहीं बनारस में गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। 


आजमगढ़ में शुक्रवार को डिघिया गेज पर घाघरा का जलस्तर 70.79 मीटर था, जो शनिवार को एक सेंटीमीटर घटकर 70.78 मीटर हो गया। बदरहुंआ गेज पर शुक्रवार को नदी का जलस्तर 71.42 मीटर दर्ज किया गया था, जो शनिवार को एक सेंटीमीटर बढ़कर 71.43 मीटर हो गया। डिघिया गेज पर खतरा बिंदु 70.40 मीटर और बदरहुंआ गेज पर 71.68 मीटर है। कटान भी तेज हो गई है। 

Flood in UP houses covered in Ganga waves in Ballia, water level decreasing in Varanasi
आजमगढ़ के बगहवा में कटान। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ में ग्रामीणों की चिंता बढ़
आजमगढ़ के देवारा खास राजा के बगहवा का पुरा में घाघरा कटान कर रही है। इस समय गांव के 12 घरों पर कटान का खतरा है। गांगेपुर में तेजी से कटान हो रही है। गांगेपुर रिंग बांध से महज पांच मीटर दूरी पर घाघरा कटान कर रही है। इससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।  

Flood in UP houses covered in Ganga waves in Ballia, water level decreasing in Varanasi
वाराणसी: अस्सी घाट जाने वाले मार्ग पर बाढ़ का पानी। - फोटो : अमर उजाला

बनारस में गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट
बनारस में गंगा के जलस्तर में तेजी से गिरावट शुरू हो गई है। सुबह धीमी रफ्तार से उतर रहा गंगा का जलस्तर शाम को तेजी से कम होने लगा। हालांकि अभी भी बनारस में गंगा खतरे के निशान के पार बह रही हैं। शनिवार शाम आठ बजे तक गंगा का जलस्तर 71.40 मीटर था। यह अभी भी खतरे के निशान 71.26 मीटर से 14 सेंटीमीटर अधिक है। केंद्रीय जल आयोग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार रात 12 बजे के बाद गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे पहुंच जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Flood in UP houses covered in Ganga waves in Ballia, water level decreasing in Varanasi
बलिया: उदयछपरा गांव में गंगा में समाहित होते मकान। - फोटो : अमर उजाला

बलिया में उच्चतम बाढ़ बिंदु की ओर गंगा
बलिया में गंगा उच्चतम बाढ़ बिंदु से 14 सेंटीमीटर नीचे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, गायघाट गेज पर शनिवार शाम गंगा का जलस्तर 60.250 मीटर पर पहुंच चुका था। हाई फ्लड लेवल 60.390 मीटर से महज 14 सेंटीमीटर दूर है। गनीमत यह है कि पानी बढ़ने की रफ्तार में कमी आई है। शनिवार की दोपहर उदय छपरा में गंगा ने उग्र रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते 15 मकान गंगा की लहरों में समा गए। ब्लॉक बेलहरी के हल्दी भदवरीया टोला और बजरहां ग्राम पंचायत में तीन लोगों के घरों की दीवार बाढ़ के चलते जमींदोज हो गई।

विज्ञापन
Flood in UP houses covered in Ganga waves in Ballia, water level decreasing in Varanasi
गाजीपुर: बाढ़ पीड़ितों में लंच पैकेट का वितरण। - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर में घटने लगा गंगा का जलस्तर
गाजीपुर में गंगा का जलस्तर शनिवार की सुबह आठ बजे से एक सेंटीमीटर प्रति घंटे घट रहा है। गंगा के तटवर्ती गांवों के लोगों ने इससे राहत की सांस ली है। हालांकि दुश्वारियां बरकरार हैं। पिछले कई दिनों से गंगा और सहायक नदियां कहर बरपा रही थीं। इसके चलते जहां शहर के गंगा घाटों की सीढ़ियां डूब गई थीं, वहीं कई शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में पानी घुसने के कारण परेशानी बढ़ गई थी। शुक्रवार शाम को पानी में ठहराव आने के बाद शनिवार सुबह से पानी घटने लगा। दोपहर बाद तीन बजे जलस्तर 64.640 मीटर रिकार्ड किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed