फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों के खून से सने अपनों के हाथ, पूर्वांचल में एक दिन में हुई पांच निर्मम हत्याएं

Thu, 11 Apr 2019 10:46 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: Sayali Maurya Updated Thu, 11 Apr 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
Five murder in relation in purvanchal

पूर्वांचल में बुधवार को रिश्ते तार-तार हो गए। अपनों के हाथ रिश्तों के खून से सने हुए नजर आए। वाराणसी में जहां साले ने अपनी बहन का सुहाग उजाड़ दिया। तो वहीं सोनभद्र में एक पत्नी ने गृह कलह के चलते अपने ही पति की हत्या कर दी। आजमगढ़ में प्रेमिका के पिता और भाई ने प्रेमी की निर्मम हत्या कर दी। वहीं, चंदौली में रुपये के लोनदेन में एक अधेड़ का गला रेत दिया गया। गाजीपुर में सरेशाम एक अधेड़ को जमीन के विवाद में राह चलते गोली मार दी गई। पढ़ें आगे की स्लाइड्स में...


 

Five murder in relation in purvanchal
मृतक चंदन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के पहड़िया निवासी चंदन सिंह की शादी मऊ की रहने वाली प्रिया सिंह से 6 साल पहले हुई थी। प्रिया और चंदन को एक पुत्री नित्या सिंह है। प्रिया और चंदन में पिछले दो तीन दिनों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार को हुई कहासुनी के बाद प्रिया ने अपने भाई मृत्युंजय उर्फ बाबू को फोन कर के मऊ से बुला लिया। इस पर मृत्युंजय अपने दो दोस्तों के साथ अपनी बहन के घर पहुंचा। इसके बाद मृत्युंजय अपने जीजा चंदन को समझाने लगा। जिस पर मृत्युंजय और चंदन के बीच बहस हो गई। बात इतनी आगे बढ़ी कि मृत्युंजय ने अपने जीजा को गोली मार दी। इसके बाद मृत्युंजय अपने दोनों दोस्तों के साथ पिस्टल घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। परिजन आनन फानन में चंदन को लेकर बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चंदन को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से पिस्टल बरामद किया। साथ ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। चंदन अपने माता पिता का एकलौता पुत्र और उसकी चार बहनें है।

Five murder in relation in purvanchal
बृजेश की फाइल फोटो और घर पर रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के फूलपुर थाना क्षेत्र के हैबतपुर गांव का निवासी बृजेश यादव (22) पुत्र राजाराम यादव बीफार्मा प्रथम वर्ष का छात्र था। बृजेश का बगल के गांव कलवारी के महेंद्र यादव की पुत्री के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बृजेश अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर अक्सर जाता रहता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात में बृजेश खाना खाने के बाद घर के बाहर ही चारपाई पर सो गया। रात में ही उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर के अपने घर मिलने के लिए बुलाया। वहां पर प्रेमिका के पिता महेंद्र यादव उसका भाई प्रदीप यादव और संदीप यादव मौजूद थे। बृजेश की तीनों ने पहले चाकुओं और गोली मार कर हत्या कर दी। इसके बाद बृजेश पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। सबूत को मिटाने के लिए बृजेश के 60 प्रतिशत जले हुए शव को सीवान में फेंक कर भाग गए। बृजेश के पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता महेंद्र, भाई प्रदीप और संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Five murder in relation in purvanchal
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र कोतवाली क्षेत्र के ऊचडीह गांव में शेषमणि भारती (62) रहते थे। शेषमणि का अपनी पत्नी तपेशरी देवी(60) के साथ हमेशा विवाद चलता था। बुधवार को दंपती में मारपीट हो गई। इस दौरान तपेशरी देवी ने पत्थर से अपने पति शेषमणि भारती पर वार कर दिया। इसके बाद पति को लहूलुहान तड़पता छोड़ कर फसल काटने के लिए खेत में चली गई। इलाज न होने के कारण वृद्ध की मौत हो गई। सुबह आठ बजे शेषमणि को बुलाने उसका पड़ोसी घर में गया तो देखा शेषमणि का शव खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा है। उसने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की बेटी संगीता ने तहरीर दी है जिसके आधार पर मां पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Five murder in relation in purvanchal
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

चंदौली कोतवाली क्षेत्र के भोगवार निवासी छन्नू राम (45) अलीनगर क्षेत्र में एक कबाड़ की दुकान पर काम करता था। मंगलवार की सुबह घर से काम पर गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर पत्नी मीना ने रात 10 बजे छन्नू को फोन किया। फोन पर छन्नू ने बताया कि अभी में रास्ते में है, घर पर आ रहा है। इसके बाद छन्नू का फोन नहीं लगा। बुधवार सुबह पथरा गांव में शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त छन्नू राम के रुप में की। सूचना पर परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया आशनाई और रुपये के लेनदेन के मामले को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल के कॉल डिटेल्ड भी खंगाल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed