{"_id":"5cac5f80bdec22144a273b72","slug":"dinesh-lal-yadav-nirahua-road-show-in-azamgarh-in-loksabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भीड़ और पथराव के बीच से गुजरा 'निरहुआ' का रोड शो, जनसभा भी कर दी गई स्थगित, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ और पथराव के बीच से गुजरा 'निरहुआ' का रोड शो, जनसभा भी कर दी गई स्थगित, ये है वजह
भाजपा के प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सपा के गढ़ में अपना शक्ति प्रदर्शन किया। 'निरहुआ' ने सोमवार को आजमगढ़ में रोड शो किया। रोड शो के बाद जनसभा करने का भी कार्यक्रम निश्चित था। लेकिन 'निरहुआ' ने जनसभा स्थल पर पहुंच कर जनसभा स्थगित कर दी। 'निरहुआ' के रोड शो की तस्वीरें देखें आगे की स्लाइड्स में...
2 of 9
गाजीपुर जिले के टंडवा गांव निवासी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने सोमवार को पहली बार आजमगढ़ की धरती पर कदम रखा। 'निरहुआ' का गांव टंडवा आजमगढ़ और गाजीपुर की सीमा पर स्थित है। इसलिए 'निरहुआ' ने पहले अपनी मां ज्योति देवी के साथ अपने पैतृक गृह पर कुलदेवी की पूजा की। इसके बाद 'निरहुआ' ने गाजीपुर के जीयापुर से आजमगढ़ में प्रवेश किया।
3 of 9
आजमगढ़ की सीमा में प्रवेश करते ही 'निरहुआ' ने 'मिशन आजमगढ़' की शुरुआत की। वहां पर मौजूद भाजपा नेता और जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवेंद्र सिंह आदि ने 'निरहुआ' का स्वागत किया। इसके बाद 'निरहुआ' का रोड शो आजमगढ़ के मेहनाजपुर से शुरू हो कर एसकेपी इंटर कॉलेज के लिए प्रस्थान किया। रास्ते में पड़ने वाले सभी चट्टी चौराहों पर रुक-रुक कर 'निरहुआ' ने लोगों को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
'निरहुआ' का काफिला जहां से भी गुजरा लोग उनके इंतजार में खड़े ही नजर आए। जैसे-जैसे कारवां आगे बढ़ता गया लोग इसमें जुड़ते चले गए। इस दौरान 'निरहुआ' ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि आजमगढ़ की धरती से जनता को ये संदेश देना चाहता हूं कि देश का बच्चा-बच्चा चाहता है कि नरेंद्र मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें। इस मिशन में आजमगढ़ की जनता पूरा साथ देगी।
विज्ञापन
5 of 9
'निरहुआ' ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के लोग निजी स्वार्थ के कारण पीएम नरेंद्र मोदी को रोकना चाहते हैं। 'निरहुआ' ने कहा कि अखिलेश यादव बहुत बड़े नेता है, पर वह गलत राह पर चल रहे हैं। हम सच के साथ है और हमेशा जीत सच की ही होती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।