{"_id":"5b9cbb8a867a5501a1764709","slug":"fire-in-school-during-mid-day-meal-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बनारसः मिड डे मिल बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बच्चों में मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारसः मिड डे मिल बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, बच्चों में मची अफरातफरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस में एक प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की सुबह बच्चों के लिए मिड डे मील बनाते समय गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में अचानक आग लग गई। इस दौरान स्कूल में पढ़ रहे बच्चों में अफरातफरी मच गई। खाना पका रही रसोइया का हाथ व साड़ी जल गई। मोहल्ले वालों व स्कूल के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने विद्यालय भवन में लगे अग्निशमन यंत्र व बालू-पानी से आग पर नियंत्रण पाया। किसी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
बताया जाता है कि भेलूपुर थाना अंतर्गत खोजवां चुंगी के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय सरायनन्दन में दो मंजिला प्राथमिक विद्यालय में ऊपरी तल पर रसोइया मुन्नी देवी, गीतादेवी व रुक्मणी मीनू के हिसाब से खिचड़ी पका रही थीं। इसी दौरान लगभग साढ़े नौ बजे गैस सिलेंडर की पाइप लाइन में अचानक आग लग गयी।
varanasi
- फोटो : amar ujala
आग लगती देखकर पास पढ़ रहे कक्षा तीन के 13 बच्चों में अफरातफरी मच गई। सभी बच्चे पढ़ा रहे अध्यापक प्रमेन्द्र कुमार सिंह से लिपटकर रोने-चिल्लाने लगे। रसोइया भी इधर-उधर भागने लगीं। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोग व नीचे पढ़ा रहीं अध्यापिकाएं ऊपर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
विद्यालय में लगे अग्निशमन यंत्र व बालू-पानी से आग को काबू में किया गया। आग लगने की जानकारी होने पर अभिभावक भी विद्यालय पहुंच गए। आग लगने के दौरान डायल 101 पर कई लोगों ने फोन मिलाया लेकिन नंबर व्यस्त बताता रहा। आग की सूचना पाकर खण्ड शिक्षाधिकारी भेलूपुर जितेंद्र कुमार गोंड व खण्ड शिक्षाधिकारी आदमपुर श्रीनारायण मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण किया।