{"_id":"5bf2a5cdbdec22695a4bf562","slug":"film-actor-anil-kapoor-special-guest-on-dev-deepawali-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवों की नगरी काशी में देव दीपावली पर चार चांद लगाएगा यह अभिनेता, होंगे कई कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवों की नगरी काशी में देव दीपावली पर चार चांद लगाएगा यह अभिनेता, होंगे कई कार्यक्रम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:10 PM IST
विज्ञापन
देव दीवाली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवों की नगरी काशी में 23 नवंबर को देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाले आयोजन में इस बार फिल्म अभिनेता अनिल कपूर खास मेहमान होंगे। यह जानकारी गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि इस देव दीपावली देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं पर्यटकों से गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
anil kapoor
छह वीर शहीदों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के दो-दो शहीद जवान शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप से होगा। इसके बाद गायिका रेवती साकलकर द्वारा गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से की जाएगी।
देव दीवाली
विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी होंगे। जवानों कर श्रद्धांजलि में इंडिया गेट व अमर जवान ज्योति की अनुकृति बनाई जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रसिद्ध सरोद वादक पं. शिवदास चक्रवर्ती तबले पर कुबेर नाथ मिश्र के माध्यम से अमर संगीत विदुषी माता अन्नपूर्णा देवी को श्रद्धांजलि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
dev diwali
उधर, देव दीपावली को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। केंद्रीय देव दीपावली समिति और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय किया गया। इसके साथ ही 84 घाटों पर देव दीपावली के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। आयोजनों में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
dev deepawali
- फोटो : amar ujala
विधि न्याय, युवा कल्याण, खेलकूद एवं सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पर्यटन विभाग के अधिकारी से कहा कि जिन 16 घाटों पर देव दीपावली का आयोजन नहीं किया जाता है, वहां आयोजन कराए जाएं। राजघाट से अस्सी घाट के बीच प्रमुख घाटों पर निर्मित 25 मणियों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने डीएम को विद्युत विभाग से निर्बाध विद्युत आपूर्ति कराने के लिए भी कहा।