फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाढ़ की आशंका: बनारस में चेतावनी बिंदु के करीब गंगा का जलस्तर, अस्सी घाट की सड़क पर आया पानी

Wed, 24 Aug 2022 10:31 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 24 Aug 2022 10:31 PM IST
विज्ञापन
Fear of flood in varanasi Ganga water level near warning point water came on Assi Ghat
बनारस में घटने के बाद दोबारा बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में गंगा के जलस्तर में ठहराव के बाद फिर से बढ़ाव शुरू हो गया है। बुधवार शाम को अस्सी की सड़क पर गंगा का पानी हिलोर लेने लगा था। बाढ़ का पानी अब शहर की ओर बढ़ने से बाढ़ की आशंका तेज हो गई है। पहाड़ों पर हो रही बरसात और बांध से छोड़े गए पानी का असर अब बनारस में नजर आने लगा है। जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव जारी है और जलस्तर चेतावनी बिंदु 70.26 मीटर से 72 सेंटीमीटर नीचे 69.54 मीटर दर्ज किया गया। नदी विशेषज्ञों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में और बढ़ाव होगा।



उत्तराखंड व मध्यप्रदेश में हुई बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। धौलपुर बैराज व माता टीला डैम से लगभग 11 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे गंगा में बाढ़ आने की आशंका बनी हुई है। चंबल नदी पर बने धौलपुर बैराज से लगभग सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बेतवा नदी पर बने माता टीला डैम से लगभग चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके प्रवाह का प्रभाव गंगा में जल्द ही नजर आएगा। चंबल नदी के कारण गंगा बढ़ाव पर है। चंबल नदी में इन दिनों 1996 के बाद दूसरी बार बाढ़ आई हुई है। 

Fear of flood in varanasi Ganga water level near warning point water came on Assi Ghat
अस्सी घाट के पास सड़क पर आया गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला

बुधवार सुबह से ही गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। देर शाम गंगा का पानी अस्सी घाट के मुहाने तक जाने वाली सड़क पर हिलोरे मारने लगा। गंगा में बढ़ाव से वरुणा में भी पलट प्रवाह फिर शुरू हो गया है। गंगा सहित वरुणा तटवासी अब बाढ़ की संभावनाओं के चलते सहम हुए हैं। 

Fear of flood in varanasi Ganga water level near warning point water came on Assi Ghat
अस्सी घाट का नजारा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ बुलेटिन के अनुसार बुधवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 69.19 मीटर था। जलस्तर बढ़ने की रफ्तार तेज हुई और तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ने लगा और शाम सात बजे 69.51 मीटर और रात आठ बजे 69.54 तक जलस्तर पहुंच गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Fear of flood in varanasi Ganga water level near warning point water came on Assi Ghat
हरिश्चंद्र घाट पर गंगा का जलस्तर - फोटो : अमर उजाला

गंगा की सहायक नदी वरुणा भी शहरी इलाकों में अपना पैर पसार रही है। शहर के बीच से निकली वरुणा के पलट प्रवाह से अब तक दर्जनों इलाकों और कॉलोनियां डूब चुकी हैं। तटवर्ती इलाके में रहने वाले लोग वरुणा के कहर से परेशान हैं। दरअसल, बाढ़ के कारण एक तरफ जहां गंगा उफान पर है, तो वहीं वरुणा ने भी आम जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है।

विज्ञापन
Fear of flood in varanasi Ganga water level near warning point water came on Assi Ghat
नक्खी घाट इलाके में बाढ़ का पानी - फोटो : अमर उजाला

सरैयां, कोनिया, सलारपुर, तातेपुर, शैलपुत्री तीनपुलउवा, धोबिया घाट, उचवा, दीनदयालपुर, नक्खीघाट, हिदायत नगर, तालीम नगर, अंसार नगर, बिछुआ घाट, हुकुलगंज, मौजा हाल बघवानाला क्षेत्र की स्थिति बदतर हो चुकी है। बाढ़ में फंसे लोग या तो राहत शिविर में परिवार के साथ दिन काट रहे हैं या फिर मकान की छतों पर तिरपाल लगाकर जैसे-तैसे रह रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed