{"_id":"5af6cdbc4f1c1bd7408b4a21","slug":"fashion-show-in-gujrat-and-models-walk-on-ramp","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी के फैशन डिजाइनर्स की गुजरात में धूम, तस्वीरों पर टिक जाएंगी नजरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के फैशन डिजाइनर्स की गुजरात में धूम, तस्वीरों पर टिक जाएंगी नजरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के गांधी धाम में बीते छह मई को हुए फैशन शो में काशी के डिजाइन का जलवा बिखरा। बीका इंस्टीट्यूट के फैशन डिजाइनिंग के सात छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक ड्रेस पेश किए। इनकी बनी ड्रेस पहनकर जब रैंप पर मॉडल उतरे तो फैशन शो में चार चांद लग गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
किसी ने बोनिंग टेक्निक तो किसी ने नेचर थीम पर ड्रेस तैयार की थी। डेनिम के साथ गुजराती फैब्रिक की वेस्टर्न ड्रेस ने खूब वाहवाही लूटी। तीन राउंड में हुए इस फैशन शो में ब्राइडल, कैजुअल और डिजाइनर लुक छाया रहा। गांधी धाम में हुए इस फैशन शो में फहद और आरजू ने वेस्टर्न के साथ इंडो वेस्टर्न और एथनिक वियर ड्रेस डिजाइन की। वेस्टर्न में उन्होंने बोनिंग टेक्निक से श्रग बनाया। खादी के बने इस श्रग के साथ ब्रोकेड का ट्राउजर तैयार किया। इसके अलावा इनका डिजाइनर गाउन भी खास रहा।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
रितिका और रुखसार ने दो वेस्टर्न और एक डिजाइनर गाउन तैयार किया जिसे कि फैशन शो में खूब सराहना मिली। उन्होंने वेस्टर्न के साथ ट्रेडिशन को मिक्स किया। शिखा कुशवाहा ने नेचर थीम पर गाउन तैयार किया जो कि सनफ्लावर बेस्ड था। इसके अलावा इनके हैंड प्रिंट लहंगे खास डिजाइन के थे। शादी में घर की दीवारों पर की जाने वाली कलाकारी को इन्होंने लहंगे में शामिल किया। वहीं दुपट्टे पर डोली के हैंड प्रिंट खास रहे। ज्वेलरी भी खुद की डिजाइन की हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
उज्ज्वल माहेश्वरी ने ऑफ शोल्डर पैटर्न पर हैंकरचीफ थीम पर वेस्टर्न गाउन तैयार किया। वहीं, निक्की मौर्या ने अपनी वेस्टर्न ड्रेस में डेनिम और गुजराती का फ्यूजन पेश किया। डेनिम के शॉर्ट्स के साथ डेनिम जैकेट पर गुजरात की कलाकारी खास थी। काउल स्कर्ट और ऑरिगैनी में वन पीस ड्रेस भी सराही गई। फैशन डिजाइनिंग की फैकल्टी एंजेला और रुचि ने वेस्टर्न राउंड में जींस के साथ साड़ी की थीम को रैंप पर पेश किया।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
बीका के डायरेक्टर पंकज टेकरीवाल ने बताया कि फैकल्टी सरोजिनी सिंह, श्वेता अग्निहोत्री और एंजेला के निर्देशन में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। फैशन शो के जरिये उनकी प्रतिभा को नया आयाम मिलेगा।