{"_id":"5b7d548a42c79246547c4762","slug":"fail-student-will-get-gold-medal-in-mahatma-gandhi-kashi-vidyapeeth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय का ‘फेल’ छात्र बना गोल्ड मेडलिस्ट, जानिए कैसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय का ‘फेल’ छात्र बना गोल्ड मेडलिस्ट, जानिए कैसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Fri, 24 Aug 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ।
कोई कहे कि ‘फेल’ छात्र को गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा तो आप विश्वास नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है। यह कैसे हुआ जानने के लिए अगली स्लाइड देखें...
डेमो
- फोटो : डेमो
बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में इस बार पहले एक विषय में ‘फेल’ घोषित छात्र को दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा। ऐसा हुआ है कंप्यूटर ऑपरेटर की गलती से।
दीक्षांत समारोह
- फोटो : Demo Pic.
छात्र को एक विषय में 80 नंबर मिले थे लेकिन तकनीकी कारणों से मार्कशीट पर 80 की जगह आठ अंक चढ़ा दिए गए। छात्र को इतने कम अंक आने का अंदाजा भी नहीं था। इसलिए उसने आरटीई के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका देखी। उत्तर पुस्तिका में उसे 80 अंक थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिग्री मिलने के बाद खुशी मनाते छात्र
- फोटो : AmarUjala
इस तरह न सिर्फ छात्र के अंक सुधरे बल्कि उसकी रैंकिंग भी बढ़ गई। 80 अंक मिलने के बाद एमएससी भौतिकी में गोल्ड मेडलिस्ट की सूची में उसका नाम दर्ज हो गया। विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडलिस्ट की जारी सूची पर आपत्ति मांगी गई थी।
विज्ञापन
convocation
छात्र ने इस पर आपत्ति जताते हुए मंगलवार को कुलसचिव डॉ. एसएल मौर्य से मुलाकात की। उसके मार्कशीट में संशोधन के साथ ही कुलसचिव ने गोल्ड मेडलिस्ट की सूची पुन: संशोधित करने का आश्वासन दिया है।