{"_id":"5a1edf414f1c1b71548c021e","slug":"facebook-friend-fraud-five-lakh-ruppes-and-run-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर लड़की से दोस्ती पड़ी भारी, आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर लड़की से दोस्ती पड़ी भारी, आपके साथ भी हो सकती है ऐसी घटना
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 30 Nov 2017 02:17 PM IST
विज्ञापन
facebook_love
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर अनजान लोगों से फ्रेंडशिप आपको भारी पड़ सकती है। अगर वो अनजान लड़की हो तो खतरा और भी है। ऐसा ही एक मामला यूपी के मिर्जापुर में सामने आया है। यहां के युवक को फेसबुक पर अनजान लड़की से दोस्ती काफी मंहगा पड़ा है। आगी की स्लाइड्स में देखें...
Facebook
फेसबुक की मित्र ने बिजनेस का सब्जबाग दिखा कर उससे पांच लाख ऐंठ लिए फिर खुद को ग्रुप से हटा लिया। अपने साथ ठगी का अहसास होने पर युवक ने एसपी से शिकायत की है। पुलिस फेसबुक से ठगी का मुकदमा का दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
facebook snooz
लालगंज के लहंगपुर चौकी क्षेत्र निवासी सुरेंद्र पांडेय की दिल्ली की एक महिला से फेसबुक पर काफी दिनों से बात होती थी। दोस्ती प्रगाढ़ हुई तो उसने सुरेंद्र को अपने साथ इंग्लैंड की एक कंपनी से व्यापार करने का ऑफर दिया। इसमें पांच लाख के निवेश की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
लड़की की ऑफर से प्रभावित सुरेंद्र ने बगैर कुछ समझे-बुझे उसके बताए अलग-अलग खातों में 27 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आठ बार में पांच लाख सात हजार तीन सौ दो रुपये जमा कर दिए। युवती ने पांच लाख की रकम पाने के बाद खुद को फेसबुक से हटा लिया।
विज्ञापन
Facebook
सुरेंद्र ने उससे संपर्क करने की काफी कोशिश की पर उसका पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से शिकायत की। एसपी ने लालगंज थाने को केस पंजीकृत कर जांच का आदेश दिया।