फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 48 घंटे में वाराणसी पुलिस व बदमाशों का दूसरी बार आमना-सामना, इनामी के पैर में लगी गोली

Tue, 24 Nov 2020 11:16 PM IST
विचित्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: विचित्र सिंह Updated Tue, 24 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Encounter in Varanasi police and miscreants face to face for the second time in 48 hours arrest
बदमाश की बाइक।

वाराणसी पुलिस बदमाशों के खिलाफ एक्शन में है। 48 घंटे में पुलिस और बदमाशों का दूसरी बार आमना-सामना हुआ है। रविवार को मुठभेड़ में मारे गए बदमाश मोनू चौहान का साथी, 50 हजार का इनामी अनिल यादव पुलिस की गोली से घायल हुआ। 

Encounter in Varanasi police and miscreants face to face for the second time in 48 hours arrest
मंडलीय अस्पताल में घायल बदमाश अनिल यादव

एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय को सूचना मिली थी कि नक्खीघाट पुल के समीप 50 हजार का इनामी बदमाश गाजीपुर के जमानिया क्षेत्र के सब्बलपुर का अनिल और एक लाख का इनामी बदमाश बड़ी पियरी का रोशन यादव उर्फ किट्टू उर्फ बाबू मौजूद है। दोनों किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Encounter in Varanasi police and miscreants face to face for the second time in 48 hours arrest
बदमाश की पिस्टल।

इस सूचना के आधार पर एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में सीओ क्राइम अमरेश सिंह बघेल, इंस्पेक्टर जैतपुरा और क्राइम ब्रांच प्रभारी अश्वनी पांडेय की टीम ने घेरेबंदी की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अनिल के दाएं पैर में घुटने के नीचे लगी, जबकि किट्टू भाग निकला। अनिल के पास से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की गई है। उसका उपचार करा कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Encounter in Varanasi police and miscreants face to face for the second time in 48 hours arrest
मुठभेड़ में घायल बदमाश अनिल।

अनिल पर बनारस में दर्ज हैं चार मुकदमे

बदमाश अनिल यादव का नाम दिवाली के समय आपराधिक घटनाओं को लेकर अचानक सुर्खियों में आया। अनिल पर बीती 13 नवंबर की रात गोइठहा में मोनू चौहान के साथ घड़ी व्यापारी की हत्या और लूट का आरोप है। 15 नवंबर की रात पांडेयपुर क्षेत्र के बैरीबन में घर में घुस कर महिला की हत्या के प्रयास के मामले में भी मोनू के साथ अनिल आरोपी है। इसके बाद 20 नवंबर की रात ऐढ़े में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और आर्म्स एक्ट के तहत दो अलग-अलग मुकदमे अनिल के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। उधर, बघवानाला इलाके के लोगों ने बताया कि तकरीबन 11 से 12 राउंड गोली चलने की आवाज सुनाई दी है।

विज्ञापन
Encounter in Varanasi police and miscreants face to face for the second time in 48 hours arrest
मंडलीय अस्पताल में घायल बदमाश अनिल।

जरायम जगत में पैठ बनाने की जुगत में लगा था अनिल

बदमाश अनिल यादव अभी जरायम जगत में पैठ बनाने की जुगत में लगा हुआ था। इसके लिए उसने मुठभेड़ में मारे गए बदमाश सोनू से दोस्ती की। साथ ही एक-एक लाख के इनामी बदमाश किट्टू और मनीष सिंह सोनू से भी संपर्क बढ़ाना शुरू किया। एसएसपी ने बताया कि अनिल का आपराधिक इतिहास गाजीपुर जिले से भी पता कराया जा रहा है। अनिल और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed