फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: पिता की छाती पर लगाई पिस्टल...बेटे को जिम से बाहर निकालकर मार डाला, घर भी गए थे कातिल; थार में भी तोड़फोड़

Wed, 23 Jul 2025 10:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jul 2025 10:12 AM IST
सार

चंदौली में आठ बदमाशों ने जिम संचालक को जिम के बाहर बुलाकर मार डाला। वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी उसके घर भी गए थे। घर न मिलने पर जिम पहुंचे थे। जिम संचालक अरविंद के भाई की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Eight miscreants killed a gym operator and Property dealer in Chandauli see photos
chandauli murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के चंदौली जिले में जिम संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। धरना गांव में सोमवार की रात चार बाइक से आए आठ बदमाशों ने जिम संचालक अरविंद यादव (40) की गोली मारकर हत्या कर दी। अरविंद को उनके जिम से बाहर निकालने के लिए बदमाशों ने उनके पिता के सीने पर असलहा सटा दिया था। बदमाशों ने अरविंद को पांच से छह गोलियां मारीं। उधर, घटना की सूचना मिलते ही एसपी आदित्य लांग्हे के अलावा अलीनगर और मुगलसराय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच गई।


जिम संचालक एवं प्रॉपर्टी डीलर अरविंद यादव उर्फ बिंदू यादव (40) की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में आरोपी सभी आठ लोगों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है। 

 
Eight miscreants killed a gym operator and Property dealer in Chandauli see photos
जिम संचालक अरविंद की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी ने मंगलवार की शाम एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के परिजनों की तहरीर पर मुगलसराय थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में नामजद सभी आठ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक पर 25-25 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई है। 

 
Eight miscreants killed a gym operator and Property dealer in Chandauli see photos
हमलावरों ने थार में की तोड़फोड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम संचालक की हत्या के बाद गांव में पुलिस तैनात
उन्होंने यह भी बताया है कि हत्या के इस सनसनीखेज मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मृतक के गांव और आस-पास के इलाकों में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Eight miscreants killed a gym operator and Property dealer in Chandauli see photos
विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जिम संचालक की थार में भी की तोड़फोड़
हमलावरों ने बाहर खड़ी जिम संचालक की थार गाड़ी में भी तोड़फोड़ की और उस पर भी पीछे की तरफ से दो गोलियां चलाईं, साथ ही पत्थर से उसे तोड़ने का भी प्रयास किया। मौके से 315 बोर के तीन खोखे के अलावा प्रतिबंधित बोर के चार से पांच खोखे और कारतूस बरामद हुए हैं। 

 
विज्ञापन
Eight miscreants killed a gym operator and Property dealer in Chandauli see photos
जिम संचालक की हत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने किए आठ नामजद
मंगलवार को अरविंद के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस आठ नामजद और दो-तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव निवासी अरविंद यादव उर्फ बिंदू (40) गांव में ही जिम चलाते थे। वे प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed