{"_id":"5b251eee4f1c1bfa6e8b844d","slug":"eid-2018-celebration-in-purvanchal-and-muslim-people-pray-for-peace","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Eid 2018: पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई ईद, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के लिए उठे हाथ, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Eid 2018: पूर्वांचल में धूमधाम से मनाई गई ईद, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ के लिए उठे हाथ, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 16 Jun 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
eid
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशियों और आपसी भाईचारे का त्योहार ईद बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्वांचल में नमाज के लिए मस्जिदों को बखूबी सजाया गया है। हर तरफ एक-दूसरे को बधाइयां देते लोग और खुशियां मनाते बच्चों का झुंड देखा जा सकता है।
eid
- फोटो : अमर उजाला
बनारस में ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। उधर, गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी।
eid
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मस्जिद में नमाज पढ़ कर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। विभिन्न स्थानों पर मेले का भी आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
eid
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर में अमन, भाईचारे और खुशियों का त्यौहार ईद जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। नगर एवं ग्रामीण इलाके के ईदगाह में नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। राजनैतिक दलों से जुड़े नेताओं ने ईद की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
eid
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी, शाहगंज समेत अन्य ईदगाहों पर नमाज हुई। नमाजियों ने मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी।