जौनपुर जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी अम्बेश कुमार (37) ने 8 दिसंबर की रात सिलबट्टे से हमला कर अपनी मां बबिता (60) और पिता श्यामलाल (62) की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने माता-पिता के शरीर को आरी से तीन-तीन टुकड़ों में काटा। पुलिस की पूछताछ में आरोपी अम्बेश कुमार ने बताया कि आरी से काटने के दौरान माता-पिता चीख रहे थे। अपनी ही आंखों के सामने मां बबिता को आरी से काटते हुए देख पिता श्यामलाल चीख रहे थे। इस पर पिता के गले को रस्सी से बांध दिया। इससे उनकी सांसें थम गई थीं। फिर शवों के टुकड़ों को प्लास्टिक की छह बोरियों में भर कर सई और गोमती नदी में अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया। क्रूरतापूर्ण तरीके से की गई माता-पिता की हत्या की इस घटना से लोग सिहर उठे हैं।
रूह कंपा देने वाला हत्याकांड: चीखते रहे मां-बाप, बेटे ने आरी से छह टुकड़ों में काट कर दो नदियों में फेंके शव
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 17 Dec 2025 01:08 PM IST
सार
Jaunpur Crime News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बेटे ने हैवानियत की सारे हदें पार कर दी। उसने अपने माता- पिता को सिलबट्टे से कूचकर हत्या कर दी, फिर छह टुकड़ों में काटकर बोरे में भरकर दो नदियों में शव के टुकड़े फेंके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन