{"_id":"5bf8177abdec22418454f69a","slug":"dev-deepawali-festival-celebrate-in-varanasi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"काशी में देव दीपावली पर हर तरफ अद्भुत नजारा, तस्वीरों में देखें भव्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी में देव दीपावली पर हर तरफ अद्भुत नजारा, तस्वीरों में देखें भव्यता
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 24 Nov 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी में देवों की दीपावली शुक्रवार को धूमधाम से मनाई जा रही है। शाम से ही गंगा घाटों पर दीपों का चंद्रहार दिख रहा है। घाटों की इस अलौकिक छटा को देखने के लिए देश विदेश से लोगों आए हुए हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...
varanasi
- फोटो : amar ujala
कहीं सुरों की खनक तो कहीं पटाखों की धमक सनाई दे रही है। घाट से लेकर गंगा की लहरों तक फूलों की महक के साथ इंद्रधनुषी अलौकिक छठा देखने को मिल रही है। मानो आकाश के सितारे धरा पर उतर आए हों। 21 लाख दीपों से घाट जगमगा रहे हैं।
varanasi
- फोटो : amar ujala
पूर्णिमा की शाम जैसे जैसे गहरा रही है बनारस के सभी 84 घाटों सहित 36 कुंडों की रौनक देखते बन रही है। काशी में सिर्फ घाट ही नहीं बल्कि मकानों, दुकानों और सड़कों पर भी लोग दीप जलाकर देवी देवताओं का स्वागत कर रहे हैं। शाम के साथ साथ ही यहां का नजारा अलौकिक होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिल रही है। इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां की हैं।
विज्ञापन
varanasi
- फोटो : amar ujala
16 घाटों पर संस्कृति विभाग की ओर से एकल और समूह नृत्य का आयोजन किया जा रहा है। इस बार सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन कर रहा है। प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई दे रही है।