फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आजमगढ़ पहुंचे डिप्टी सीएम, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया हवाई सर्वे, पीड़ितों से ये कहा

Fri, 07 Sep 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Fri, 07 Sep 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Deputy cm keshav prasad maurya vist azamgarh flood area
azamgarh - फोटो : amar ujala
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को आजमगढ़ के देवरांचल के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया। बाद में एक सभा में उन्होंने कहा कि सरकार और पूरी पार्टी बाढ़ पीड़ितों की मदद को तत्पर है। बाढ़ की समस्या के स्थायी हल के प्रयास किए जा रहे हैं। बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में घिरे परिवारों की पीड़ा सिर्फ उनकी नहीं यह हमारी भी है। सभा के उपरांत पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने के बाद  वे वापस रवाना हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें....
Deputy cm keshav prasad maurya vist azamgarh flood area
helicopter - फोटो : amar ujala
बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद डिप्टी सीएम का हेलीकाप्टर मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर बैजाबारी के मैदान में दिन में 2.20 बजे उतरा। गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद वे सीधे मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में सरकार और पार्टी आपके साथ है। हमारा प्रयास है कि कोई भी झोपड़ी में न रहे। इसके लिए सरकार की ओर गरीबों को आवास बनाकर दिए जा रहे हैं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछा कि उन्हें राहत सामग्री मिल रही है या नहीं। एक स्वर में जवाब मिला, नहीं। 
Deputy cm keshav prasad maurya vist azamgarh flood area
azamgarh - फोटो : amar ujala

इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद जनता से पूछा कि उन्हें राहत सामग्री मिल रही है या नहीं। जनता ने एक स्वर में कहा, नहीं मिल रही।   भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष जब बाढ़ आई थी तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं राहत सामग्री बांटने के लिए आए थे। इस बार डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आए है। जो यह बताने के लिए काफी है कि सरकार आपका कितना ध्यान रखती है। राहत सामग्री से कोई भी बाढ़ पीड़ित वंचित न रहे इसकी व्यवस्था की गई है। हर घर तक राहत सामग्री पहुंचाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Deputy cm keshav prasad maurya vist azamgarh flood area
azamgarh - फोटो : amar ujala

 डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को गुरुवार को देवारा क्षेत्र के बैजाबारी स्थित मोतीलाल नेहरू स्मारक इंटर कालेज रामनगर बैजाबारी के मैदान में  बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटनी थी। इसके लिए उनके पहुंचने का जो समय निर्धारित था उससे वह 37 मिनट देरी से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और निर्धारित समय से 44 मिनट पहले की राहत सामग्री वितरित कर उड़ गए।  
 
विज्ञापन
Deputy cm keshav prasad maurya vist azamgarh flood area
varanasi - फोटो : amar ujala


सगड़ी तहसील के बैजाबार गांव में राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 10 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। इसमें ग्राम लक्ष्मन कुंड के रामकवल पुत्र जीतू, ऋषिकेश पुत्र रामाश्रय, अशोक पुत्र रामकवल, भाने पुत्र जोड़ावन, श्रीराम पुत्र धन्नू, पूजन पुत्र भालचंद्र, प्रेम पुत्र पूजन, रामानंद पुत्र रामबचन और ग्राम चक्की हाजीपुर के रामशबद पुत्र प्रभु, कलावती पुत्र राजाराम को बाढ़ राहत सामग्री दी गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed