फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए बेटी व बहुओं ने दिया अर्थी को कंधा

Tue, 24 Jul 2018 10:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 24 Jul 2018 10:36 AM IST
विज्ञापन
Daughter and dauther in law gave shoulders to bier of mother
arthi - फोटो : अमर उजाला
एक मां की इच्छा थी कि उसकी अर्थी को कंधा बेटी ही दे जिससे समाज का यह मिथक टूट सके कि बेटा ही अर्थी को कंधा दे सकता है। साथ ही किसी को बेटा न होने पर उसे दुख या मलाल न हो। यह कहना था कि बनारस के बरियासनपुर गांव निवासी बुजुर्ग महिला संतोरा देवी (95) का। रविवार को संतोरा देवी का निधन हो गया। इसके बाद उनकी  बेटी पुष्पावती पटेल और बहुओं कंधा दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
Daughter and dauther in law gave shoulders to bier of mother
arthi - फोटो : अमर उजाला
यह निर्णय हर किसी को चौंकाने वाला था, क्योंकि संतोरा देवी के दो पुत्र मौजूद थे। लोगों ने सामाजिक मर्यादाओं की दुहाई देते हुए बेटी को समझाने का प्रयास किया लेकिन लड़की की जिद के आगे किसी की नहीं चली। बुजुर्ग महिला ने नेत्रदान कर अपना संकल्प भी पूरा किया। महिला का सरायमोहाना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 

 
Daughter and dauther in law gave shoulders to bier of mother
cremation
संतोरा देवी के पति का निधन 20 वर्ष पहले हो चुका है। उसी समय महिला ने नेत्रदान करने का संकल्प लिया था। उसी समय महिला ने कहा था कि मेरी अर्थी को कंधा मेरी इकलौती बेटी ही देगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Daughter and dauther in law gave shoulders to bier of mother
cremation - फोटो : amar ujala
पुष्पावती का कहना था कि मैने सिर्फ अपनी मां की अंतिम इच्छा का सम्मान किया है। वहीं वाराणसी से पहुंची आई बैंक की टीम महिला का नेत्र लिया। वहीं दोनों बेटे बाबूलाल व त्रिभुवन नारायण पटेल का कहना है कि हमें अपनी बहन पर नाज है। उसने मां की अंतिम इच्छा पूरी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed